फेमस टीवी रियल्टी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के दीवानों के लिए एक गुड न्यूज है। जल्द ही इस रियल्टी सीजन की तीसरा सीजन भी शुरू होने के लिए तैयार है। शो के ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से मिली जानकारी के मुताबिक शार्क टैंक सीजन 3 की शूटिंग पूरी हो गई है। हांलाकि एक बुरी खबर यह भी है कि सीजन-3 में लेंसकार्ट (Lenskart) के कोफाउंडर पीयूष बंसल (Piyush Bansal) नहीं दिखाई देंगे।
कौन-कौन संभालेगा शार्क की कुर्सी
शार्ट टैंक सीजन -3 (Shark Tank India-3) में एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की सीईओ नमिता थापर (Namita Thapar) शादी डॉट कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल (Anupam Mittal), बोट इंडिया के को-फाउंडर और सीएमओ अमन गुप्ता (Aman Gupta) शुगर कॉस्मैटिक्स की फाउंडर और सीईओ विनीता सिंह (Vineeta Singh) और कार देखो के को-फाउंडर और सीईओ अमित जैन (Amit Jain) शार्क की कुर्सी संभालते हुए नजर आएंगे।
शार्क टैंक इंडिया का तीसरा सीजन (Shark Tank India-3) भी सोनी लिव पर ही स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि अभी इसकी ऑफीशियल स्ट्रीमिंग की डेट के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले मेकर्स ने सीजन 3 का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था।
सीजन-2 में खूब हुई थी इनवेस्टमेंट
शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन में 103 स्टार्टअप्स में 80 करोड़ रुपये तक की इनवेस्टमेंट देखने को मिली थी। शार्क टैंक जैसे शो के आने के बाद से भारत में युवाओं के अंदर स्टार्टअप का क्रेज भी बढ़ता हुआ दिख रहा है। हालांकि यह शो अमेरिकी टीवी शो शार्क टैंक से इंस्पायर्ड है। इसके अलावा दूसरे सीजन की तरह से ही तीसरे सीजन में भी दर्शक अशनीर ग्रोवर को वापस लाने की डिमांड कर रहे हैं।
अशनीर को वापस बुलाने के लिए लोग कर रहे हैं कमेंट
अशनीर ग्रोवर शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन के जज थे। दूसरे सीजन में भी जनता ने अशनीर को शो में वापस बुलाने की मांग रखी थी। अशनीर के साथ साथ ऑडियंस पीयूष बंसल को भी शो में वापस बुलाने की डिमांड कर रही है।