Shark Tank India: सोनी चैनल में प्रसारित होने वाला रियलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। वैसे तो यह शो फरवरी महीने में ही खत्म हो गया था, लेकिन आम जनमानस में इसकी चर्चा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। भारत का यह एक ऐसा अनोखा शो रहा, जहां कई स्टार्टअप के ऊपर जमकर पैसों की बारिश हुई। इस शो के टेलीकास्ट हो चुके कई एपिसोड यूट्यूब पर खूब देखे जा रहे हैं।
ऐसा ही एक वीडियो एंटरप्रेन्योर भूपिंदर मदान (Bhupinder Madan) का ‘ठेका कॉफी’ (Theka Coffee) का है। इसका आडिया जितना शानदार है, उतना नाम भी मजेदार है। इसके नाम सुनकर तो जजों की हंसी भी थमने का नाम नहीं ले रही है, इतना ही इस दिलचस्प आइडिया से जज भी इम्प्रेस हो गए।
सिर्फ 59 सेकंड में बनती है कॉफी
वीडियो की शुरुआत में गुजरात के रहने वाले भूपिंदर मदान, शार्क्स को अपने 'पलंग तोड़' कॉफी आइडिया के बारे में बताते हैं। उनका कहना होता है कि वह जहां भी जाते थे, हर जगह उन्हें कॉफी एक स्माइली के साथ मिलती थी। ऐसे में उनके दोस्त ने उन्हें खुद का कॉफी बिजनेस शुरू करने का आइडिया दिया। भूपिंदर मदान की खासित यह है कि वो सिर्फ 59 सेकंड में कॉफी बना लेते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कॉफी के नाम भी बेहद दिलचस्प रखें, जिसे सुनकर हर कोई अपनी हंसी को रोक नहीं पाता है।
कॉफी के नाम पर गौर किया जाए तो ‘पलंग तोड़’, ‘नेक्स्ट लेवल’, ‘कॉफी की जवानी’, ‘चॉकलेट पटोला’, ‘बैरी पिया’ ये मनिंदर द्वारा बनाई गई कॉपी के नाम हैं। कॉफी को बियर बकेट में सर्व किया जाता है। मदान खुद की कॉफी को रोस्ट करके यह कॉफी तैयार करते हैं। भूपिंदर ने तीन कियॉस्क पर अब तक 3 लाख से अधिक कॉफी सर्व किया है। अपने इस यूनिक कॉफी बिजनेस को पूरे देश में फैलाना चाहते हैं। लिहाजा भूपिंदर मदान ने शॉर्क्स से 50 लाख रुपये और 10 फीसदी इक्विटी मांगी थी। इसके साथ ही भूपिंदर मदान ने गारंटी ली है कि वो कॉफी इंडस्ट्री को हिलाकर रख देंगे।
भूपिंदर ने जब जजों को कॉफी सर्व की तो उनका मजेदार रिएक्शन सामने आया। सभी जजों को कॉफी टेस्टी लगी। सभी ने कहा कि कॉफी शानदार है। कुल मिलाकर भूपिंदर मदान के ‘ठेका कॉफी’ का ‘पलंग तोड़’ आइडिया सभी जजों को पसंद आया।