Get App

Shark Tank India में छा गई UP की बेटी, लड़की हो घर में रहो, बिजनेस करने पर परिवार ने कर दिया था घर से बाहर

Shark Tank India: राखी के परिवार में लड़कियों को बिजनेस करने की इजाजत नहीं है और इसी लिए उन्हें घर से बाहर कर दिया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 19, 2022 पर 5:57 PM
Shark Tank India में छा गई UP की बेटी, लड़की हो घर में रहो, बिजनेस करने पर परिवार ने कर दिया था घर से बाहर
शार्क टैंक इंडिया से मिली फंडिंग

Shark Tank India: रियलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) में कई स्टार्टअप्स को एक बेहतर मुकाम हासिल हुआ है। शो का पहला सीजन खत्म हो चुका है। इस शो से मीमर्स को खूब सारा कच्चा माल तो मिला ही, कई युवाओं के आइडियाज को शार्क यानी शो के जजों से फंड भी मिले हैं। इस फंड से युवाओं को अपने स्टार्टअप को उड़ान भरने में सहायता मिलेगी। शो के प्रति लोगों की दीवानगी बढ़ती जा रही है। शो के कई जज दिल खोलकर पैसे लगा रहे हैं और एक निवेशक के तौर पर नई पीढ़ी के दिलों में राज कर रहे हैं।

इस शो में हमने कई एज ग्रुप के एंटरप्रेन्योर्स को देखा है, जिनकी उम्र 20 से 50 और 60 साल तक है। इस शो में देश के कई हिस्सों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। कई स्टार्टअप ऐसे रहे, जिन्हें जजों से निवेश मिला है, वहीं कई ऐसे स्टार्टअप भी रहे जिन्हें निवेश के नाम निराश होना पड़ा। इस शो में कुल 7 जज शामिल थे।

शो में जजों को प्रभावित करने वाले में से एक नाम ऐसा भी हैं, जिसने सबक भावुक कर दिया। यह नाम है पार्टनर्स के साथ स्टार्टअप चला रही राखी पाल (Rakhi Pal) का। राखी दो लोगों के साथ मिलकर इवेंटबीप (Eventbeep) चलाती हैं। इन दो लोगों के नाम सौरभ मंगलरुलकर और वेंकटेश प्रसाद हैं। यह स्टार्टअप छोटे शहरों के कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को कम्यूनिटी बिल्ड करने में मदद करता है।

राखी ने कर दिया सबको भावुक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें