Get App

Shark Tank India: पीयूष बंसल के घर पर अचानक जजों का जमावड़ा, विनीता सिंह ने शेयर की तस्वीरें

Shark Tank India: शार्क टैंक के पीयूष बंसल, विनीता सिंह, अमन गुप्ता, अशनीर ग्रोवर, ग़ज़ल अलघ और नमिता थापर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं हैं। जिसमें सभी लोग एक पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2022 पर 4:54 PM
Shark Tank India: पीयूष बंसल के घर पर अचानक जजों का जमावड़ा, विनीता सिंह ने शेयर की तस्वीरें
पीयूष बंसल के बेटे के बर्थडे पार्टी में शार्क टैंक इंडिया के सभी जजों ने शिरकत की

Shark Tank Indai:  सोनी एंटरटेनमेंट चैलन में प्रसारित होने वाला शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) घर-घर तक अपनी पहुंच बना ली थी। इस शो के जजों ने भी स्टार्ट-अप कंपनियों में जमकर पैसे लगाए थे। यह शो भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन अभी भी इसके जज सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में शार्क टैंक की जज और शुगर कॉस्मेटिक्स (SUGAR cosmetics) की CEO विनीता सिंह (Vineeta Singh) ने सभी जजों के साथ कई फोटो शेयर की है। यह फोटो पीयूष बंसल (Peyush Bansal) के घर में की गई पार्टी की है। इसमें शो के सभी जज नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए विनीता ने लिखा है कि यह शो का सबसे अच्छा हिस्सा है।

दरअसल लेंसकार्ट (Lenskart) के CEO पीयूष बंसल और उनकी पत्नी निधि ने अपने बेटे इवान (Ivaan) जन्म दिन (birthday) मनाने के लिए घर पर पार्टी दी थी। इस पार्टी में विनीत थापर शामिल हुईं। उनके साथ में उनके दोनों बेटे भी रहे।

इसके अलावा इस पार्टी में भारत पे के पूर्व को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover ) उनकी पत्नी माधुरी, boat के को-फाउंडर अमन गुप्ता (Aman Gupta) और उनकी पत्नी प्रिया, Emcure Pharmaceuticals की CEO नमिता थापर (Namita Thapar), MamaEarth की फाउंडर ग़ज़ल अलघ (Ghazal Alagh) और उनके पति वरुण (Varun) ने भी पार्टी में शिरकत की। हालंकि इस पार्टी में शादी डॉट कॉम (Shaadi.com) के फाउंडर अनुपम मित्तल (Anupam Mittal) शामिल नहीं हो सके। इस पार्टी का वीडियो विनीता सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि शो के बाहर हमारे अविश्वसनीय (incredible) जजों की गर्मजोशी का कोई मुकाबला नहीं है। निश्चित तौर पर यह शार्क टैंक इंडिया के सबसे बेहतर हिस्सा है।

Shark Tank India: ग़ज़ल अलघ ने किया खुलासा, जिस पर किया निवेश उन्हें ऑनलाइन मिली खराब रेटिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें