Shark Tank India2: अपने पति को पीटती हैं नमिता थापर, शो के दौरान अमित जैन ने लगाया इल्जाम

cardekho के कोफाउंडर अमित जैन ने शो के हालिया एपिसोड के दौरान नमिता थापर उनके पति के बारे में मजाक करते हुए नमिता को पति को पीटने वाला कहा। तीनों जजों के बीच मजाक तब शुरू हुआ जब अभय शर्मा और स्मृतिका शर्मा शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन में अपने सेफ्टी गैजेट्स ब्रांड, स्मार्ट स्टिक गार्जियन की पिचिंग के लिए पहुंचे थे

अपडेटेड Jan 23, 2023 पर 1:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
cardekho के कोफाउंडर अमित जैन ने शो के हालिया एपिसोड के दौरान नमिता थापर उनके पति के बारे में मजाक करते हुए नमिता को पति को पीटने वाला कहा

Shark Tank India season 2 के जज और कारदेखो (cardekho) के कोफाउंडर अमित जैन ने शो के हालिया एपिसोड के दौरान नमिता थापर उनके पति के बारे में मजाक करते हुए नमिता को पति को पीटने वाला कहा। अमित के साथ shadi.com के फाउंडर अमुपम मित्तल ने भी मजाक करते हुए घरेलू मामलों को घर पर ही छोड़ने का सुझाव दिया।

गैजेट देख नमिता ने किया ये सवाल

तीनों जजों के बीच मजाक तब शुरू हुआ जब अभय शर्मा और स्मृतिका शर्मा शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन में अपने सेफ्टी गैजेट्स ब्रांड, स्मार्ट स्टिक गार्जियन की पिचिंग के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनका ब्रांड एडवेंचर के शौकीनों के लिए फ्लैशलाइट्स, एसओएस अलार्म और टेसर जैसे गैजेट्स बनाता है। उन्होंने बताया कि उनका गैजेट टसर जानवरों को हल्का झटका भी देता है लेकिन चोट नहीं पहुंचाता है। टसर को देख कर निता थापर ने उनसे मजाक में सवाल पूछा कि क्या कोई अपने पति पर इसका इस्तेमाल नहीं कर सकता?

Air India Express: 105 यात्रियों को लेकर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, वापस त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट में उतरी


दर्शकों को नहीं पसंद आ रहा शार्क टैंक इंडिया 2

बता दें कि शार्क टैंक इंडिया का दूसरा सीजन जहां कई सारे लोगों को खासा प्रभावित कर रहा है तो कई सारे दर्शक इस बार निराश हुए हैं। एक दर्शक ने शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन की तुलना 'ससुराल सिमर का' नाम के टीवी सीरियल से की। दरअसल जज अमित जैन ने ट्विटर की तुलना कोरा नाम की वेबसाइट से करते हुए लिखा था कि क्या ट्विटर नया क्वोरा बन रहा है। इस पर एक यूजर ने जवाब दिया कि नहीं शार्क टैंक नया ससुराल सिमर का है। इस पर अमित ने रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया की ये तो आपके लिए अच्छा है क्योंकि आर दोनों को देखते हैं।

सोनी लिव पर आ रहा है शार्क टैंक इंडिया का सीजन 2

बता दें कि सोनी लिव पर शार्क टैंक इंडिया का सीजन 2 प्रसारित किया जा रहा है। इस शो में स्टार्टअप और बिजनेस आइडिया में फंडिग को लेकर कई सारे दर्श इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। शो में जज के तौर शादी डॉट कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल, बोट के सीईओ और कोफाउंडर अमन गुप्ता, एमक्योर फार्मा की एमडी नमिता थापर, शुगर कॉस्मेटिकिस की सीईओ विनीता सिंह, लेंसकार्ट के कोफाउंडर पीयूष बंसल और कारदेखो के कोफाउंडर अमित जैन नजर आ रहे हैं.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।