Shark Tank India2: बिजनेस के दुनिया की अनन्या पांडे हैं नमिता थापर, सोशल मीडिया पर हो रही शार्क टैंक के जजेस की आलोचना

Shark Tank India 2: शार्क टैंक 2 के जजेस को इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। लिंकडिन पर यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि नमिता थापर बिजनस के दुनिया की अनन्या पांडे हैं

अपडेटेड Jan 15, 2023 पर 4:56 PM
Shark Tank India 2: लिंकडिन पर यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि नमिता थापर बिजनस के दुनिया की अनन्या पांडे हैं

Shark Tank India का दूसरा सीजन इन दिनों काफी फेमस हो रहा है। बिजनस और स्टार्टअप आइडिया और उसमें निवेश को लेकर यह शो दर्शकों के बीच अपनी एक अलग जगह बना रहा है। हालांकि इसी बीच सोशल मीडिया पर इस शो को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग तरह की बहस भी छिड़ गई है। लिंकडिन पर अलग अलग यूजर्स के बीच इस शो के जजेस को लेकर चर्चाएं जारी है। लिंकडिन पर शो को लेकर यह बहस चल रही है कि शो के जज वास्तव में कितने योग्य हैं?

घाटे में चल रहा है शो के जजेस का कारोबार

अमेजन पर एक बेस्ट सेलिंग किताब के लेखक अंकित उत्तम ने एक पोस्ट में शार्क टैंक इंडिया के जजेस के बिजनस को लेकर जानकारी दी है। उनकी दी गई जानकारी के मुताबिक इन जजेस की कंपनियां इस वक्त भारी घाटे का सामना कर रही हैं। शो की जज विनीता सिंह की कंपनी शुगर कॉस्मेटिक्स को वित्त वर्ष 2022 में 75 करोड़ रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा है जो कि साल 2021 में 21 करोड़ रुपये के लेवल पर था। वहीं पीयूष बंसल की कंपनी लेंसकार्ट को भी साल 2022 में 102.3 करोड़ रुपये का भारी भरकम घाटा उठाना पड़ा है। अमित जैन की कंपनी कारदेखो को भी साल 2022 में 246.5 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा था।


बिजनेस की दुनिया की अनन्या पांडे हैं नमिता थापर

वहीं उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी जिक्र किया है कि शादी डॉट कॉम, मकान डॉट कॉम और मौज मोबाइल जैसी कंपनियों के मालिक अनुपम मित्तल ने शादी डॉट कॉम के नंबरों का खुलासा नहीं किया है। लेकिन शादी डॉट कॉम के अलावा उनकी किसी भी कंपनी का कोई अता पता नहीं है। वहीं अंकित ने बॉलिवुड में चल रहे भाई-भतीजावाद की तर्ज पर नमिता थापर की तुलना फेमस अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Pandey) से की है। उन्होंने कहा कि नमिता के पिता ने एमक्योर फार्मा कंपनी को बनाया है और वे अभी भी इसके सीईओ हैं। इसीलिए बिजनेस की दुनिया में नमिता बॉलिवुड की अनन्या पांडे की तरह से हैं।

ऋषभ पंत के फैंस के लिए बुरी खबर! इस साल क्रिकेट के मैदान पर वापसी असंभव, वर्ल्ड कप से भी रहेंगे बाहर

क्या मुकेश अंबानी और रतन टाटा भी हैं अयोग्य

अंकित की लिंकडिंग पोस्ट के मुताबिक केवल अमन गुप्ता की कंपनी बोट ही है जो शुरुआत से ही मुनाफे का कारोबार कर रही है। हालांकि अपनी इस पोस्ट को लेकर अंकित को कुछ तीखी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। एक यूजर ने उनको प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि आप नमिता थापर को केवल इसलिए बदनाम कर रहे हैं क्योंकि उनको कंपनी विरासत में मिली है। इस हिसाब से क्या आपको नहीं लगता है कि मुकेश अंबानी सहित रतन टाटा को भी अयोग्य मान लेना चाहिए। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि भारत में बिजनस का एक अलग माहौल है। जब आप उनके कारोबार के बारे में बात कर रहे हैं तो आपको उनके प्रतिद्वंदियों के घाटे के बारे में भी बताना चाहिए।

शो कर रहा है मेक इन इंडया की विचारधारा का सपोर्ट

एक और यूजर ने लिखा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि शो के जजेस के बिजनस को कितना नुकसान उठाना पड़ रहा है। अगर भारत में स्टार्टअप शुरू हो रहे हैं तो हमें उसका सपोर्ट करना चाहिए। यह मेक इंडिया के सपने को साकार करेगा। मैं हमेशा उनको सपोर्ट करूंगा जो कुछ न करने की बजाय अपने दम पर कुछ करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।