Shehnaaz Gill के पिता पर लगा सिक्योरिटी कवर के गलत इस्तेमाल का आरोप, पंजाब पुलिस ने बताई वजह

Shehnaaz Gill के पिता पर सिक्योरिटी कवर के गलत इस्तेमाल का इल्जाम है। साथ ही खबर के मुताबिक वो कवर की आड़ में अपनी ऑर्गेनाइजेशन चला रहे हैं। पंजाब डीएसपी ने तुरंत एक्शन लेने की भी बात कही है। संतोख सिंह सुख की परेशानियां जल्द ही बढ़ने वाली हैं।

अपडेटेड Mar 13, 2024 पर 9:13 AM
शहनाज गिल के पिता को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद से सिक्योरिटी कवर दिया गया है। ऐसे में उन पर इसके गलत इस्तेमाल के आरोप हैं।

बिग बॉस 13 की स्टार शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) बेहद पॉपुलर स्टार हैं। इस पंजाबी कुड़ी ने बिग बॉस (Bigg Boss Star) से पूरे भारत में अपनी खास जगह बनाई है। हाल ही में एक्ट्रेस के पिता संतोख सिंह सुख (Santokh Singh Sukh) पर पंजाब पुलिस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक वो अपने सिक्योरिटी कवर (Security Cover) का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। DSP बाबा बकाला (Punjab DSP) ने बताया कि उन्हें लोगों ने दो महीने पहले धमकी दी थी जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया था। उनके खिलाफ ऐसा करने के लिए जल्द ही एक्शन लिया जाएगा। सुख सिक्योरिटी कवर (VIP security in Punjab) की आड़ में एक ऑर्गेनाइजेशन चला रहे हैं। उन्हें ऐसा ना करने की हिदायत दी गई थी इसके बावजूद वो इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

Shenaaz Gill  के पिता ने इलजामों से किया इनकार

शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने इन सभी आरोपों को बेबुनिया बताया है। उनके मुताबिक वीडियो वायरल होने के दो महीनों के बाद इस तरह के इल्जाम क्यों लगाए जा रहे हैं। ये सारे इल्जाम तब लगाए जा रहे हैं जब मैंने वीडियो को पब्लिक कर दिया। पुलिस कोई कदम नहीं उठा रही है। पुलिस बेबुनियाद इल्जाम लगा रही है।पुलिस साथ में ये दावा भी कर रही है कि फोन कॉल का वीडियो पूरी तरह से फेक है। एख तरफ पुलिस कर रही है कि वो केस की जांच कर रही है और दूसरी ओर वे एक फैसला भी सुना रहे हैं। अगर ये मेरे द्वारा शेयर किया गया फेक धमकीभरा वीडियो तो उन्होंने अभी तक मेरे खिलाफ FIR रजिस्टर क्यों नहीं की है।

शहनाज गिल वरुण शर्मा के साथ करने जा रही हैं फिल्म

शहनाज गिल के पिता पंजाब में है वहीं एक्ट्रेस इन दिनों वरुण शर्मा के साथ सब फर्स्ट क्लास पर काम कर रही हैं। फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर होगी शहनाज गिल ने खुद अपने इंस्टा से इसकी अपडेट दी। इसके साथ ही गुरु रंधावा के साथ उनकी दोस्ती को लोग प्यार का नाम देते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों को लोग प्यार बता रहे हैं। हालांकि दोनों इन अफवाहों से इनकार करते हैं।

Bigg Boss OTT 2: पुनीत सुपरस्टार बिग बॉस ओटीटी 2 से हुए बाहर, पहले एविक्शन का होगा जल्द खुलासा!


Bigg Boss 17 Winner: बिग बॉस 17 को मिला अपना नया विनर, मुनव्वर फारुकी ने जीता फैंस का दिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।