बिग बॉस 13 की स्टार शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) बेहद पॉपुलर स्टार हैं। इस पंजाबी कुड़ी ने बिग बॉस (Bigg Boss Star) से पूरे भारत में अपनी खास जगह बनाई है। हाल ही में एक्ट्रेस के पिता संतोख सिंह सुख (Santokh Singh Sukh) पर पंजाब पुलिस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक वो अपने सिक्योरिटी कवर (Security Cover) का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। DSP बाबा बकाला (Punjab DSP) ने बताया कि उन्हें लोगों ने दो महीने पहले धमकी दी थी जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया था। उनके खिलाफ ऐसा करने के लिए जल्द ही एक्शन लिया जाएगा। सुख सिक्योरिटी कवर (VIP security in Punjab) की आड़ में एक ऑर्गेनाइजेशन चला रहे हैं। उन्हें ऐसा ना करने की हिदायत दी गई थी इसके बावजूद वो इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
