बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की मुश्किलो में एक बार फिर बढ़ सकती है। कथित धोखाधड़ी की शिकायत के बाद मुंबई की अंधेरी कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी सहित उनकी बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और मां सुनंदा शेट्टी (Sunanda Shetty) को समन जारी किया है और 28 फरवरी को अदालत में पेश होने को कहा है। शेट्टी परिवार पर 21 लाख रुपये नहीं चुकाने का आरोप है। इन सभी के खिलाफ यह शिकायत एक कारोबारी ने की है।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, अंधेरी कोर्ट (Andheri Court) ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, उनकी बहन शमिता शेट्टी और मां सुनंदा शेट्टी को एक कारोबारी की शिकायत के बाद समन जारी किया है, जिसने शेट्टी परिवार पर 21 लाख रुपये का कर्ज नहीं चुकाने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने तीनों को 28 फरवरी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कारोबारी ने कानूनी फर्म 'मेसर्स वाई एंड ए लीगल' के जरिए 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। कारोबारी द्वारा दावा किया गया है कि शिल्पा के मरहूम (दिवंगत) पिता ने 21 लाख रुपये उधार लिए थे। कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक उन्हें जनवरी 2017 तक ब्याज समेत पूरी रकम की अदायगी करनी थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
समन के बीच शिल्पा शेट्टी, उनकी बहन-अभिनेत्री शमिता शेट्टी अपनी मां सुनंदा शेट्टी के साथ रविवार को अलीबाग की यात्रा की। वैलेंटाइन डे से पहले शमिता के बॉयफ्रेंड-एक्टर राकेश बापट भी तीनों के साथ थे। कई तस्वीरों और वीडियो में शिल्पा के बच्चे- वियान राज कुंद्रा और समीशा शेट्टी कुंद्रा भी उनके साथ देखे गए। हालांकि उनके साथ शिल्पा के पति राज कुंद्रा नजर नहीं आए।
ट्रिप के लिए शिल्पा शेट्टी को हल्के भूरे रंग की ट्राउजर के साथ सफेद टी-शर्ट, मैचिंग स्नीकर्स और फेंडी बैग लिए देखा गया। उसने ब्लैक फेस मास्क और डार्क सनग्लासेस भी चुना। शमिता शेट्टी ने सफेद स्नीकर्स के साथ नीले और गुलाबी रंग की पोशाक पहनी थी, जबकि सुनंदा ने गुलाबी रंग का एथनिक पहना था। राकेश ने जैकेट, डेनिम पैंट और स्नीकर्स के नीचे टी-शर्ट पहन रखी थी। दोनों ने सनग्लासेज पहने हुए थे।