Get App

शिल्पा शेट्टी, उनकी मां सुनंदा शेट्टी और बहन शमिता शेट्टी को अंधेरी कोर्ट ने किया तलब, जानें क्या है मामला

एक कारोबारी ने अंधेरी कोर्ट में शेट्टी परिवार के खिलाफ 21 लाख रुपये का कर्ज नहीं चुकाने का मामला दर्ज करवाया है, कोर्ट ने तीनों को 28 फरवरी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 13, 2022 पर 7:44 PM
शिल्पा शेट्टी, उनकी मां सुनंदा शेट्टी और बहन शमिता शेट्टी को अंधेरी कोर्ट ने किया तलब, जानें क्या है मामला
कारोबारी की शिकायत के बाद कोर्ट ने समन जारी किया है, जिसने उनके द्वारा 21 लाख रुपये का कर्ज नहीं चुकाने का आरोप लगाया है

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की मुश्किलो में एक बार फिर बढ़ सकती है। कथित धोखाधड़ी की शिकायत के बाद मुंबई की अंधेरी कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी सहित उनकी बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और मां सुनंदा शेट्टी (Sunanda Shetty) को समन जारी किया है और 28 फरवरी को अदालत में पेश होने को कहा है। शेट्टी परिवार पर 21 लाख रुपये नहीं चुकाने का आरोप है। इन सभी के खिलाफ यह शिकायत एक कारोबारी ने की है।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, अंधेरी कोर्ट (Andheri Court) ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, उनकी बहन शमिता शेट्टी और मां सुनंदा शेट्टी को एक कारोबारी की शिकायत के बाद समन जारी किया है, जिसने शेट्टी परिवार पर 21 लाख रुपये का कर्ज नहीं चुकाने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने तीनों को 28 फरवरी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कारोबारी ने कानूनी फर्म 'मेसर्स वाई एंड ए लीगल' के जरिए 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। कारोबारी द्वारा दावा किया गया है कि शिल्पा के मरहूम (दिवंगत) पिता ने 21 लाख रुपये उधार लिए थे। कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक उन्हें जनवरी 2017 तक ब्याज समेत पूरी रकम की अदायगी करनी थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें