Shilpa Shetty ने पीएम मोदी के नाम लिखा खत्त, प्रशंसा में कही ये बातें

Shilpa Shetty Letter: शिल्पा शेट्टी ने पीएम मोदी के नाम एक पत्र भिजवाया है। इस पत्र में उन्होंने प्रभु राम के 5 शताब्दियों के वनवास के खत्म होने की बात लिखी। साथ ही पीएम मोदी के राम मंदिर निर्माण को लेकर किए गए प्रयासों पर भी बात कही। भाजपा ने अपने ऑफिशियल हैंडल से पत्र शेयर किया है।

अपडेटेड Feb 14, 2024 पर 3:59 PM
PM Modi के नाम शिल्पा शेट्टी ने लिखा एक धन्यवाद पत्र

Shilpa Shetty Letter: शिल्पा शेट्टी ने अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के उद्घाटन की खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस खास काम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Letter) को एक पत्र लिखा। बीजेपी महाराष्ट्र (BJP Maharashtra) के ऑफिशियल एक्स हैंडल ने शिल्पा शेट्टी के हिंदी में लिखे गए पत्र को शेयर किया है। पत्र में शिल्पा ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वह इतिहास रच रहे हैं। उन्होंने मंदिर के उद्घाटन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि वह हमेशा मंदिर (Ram Mandir Hostory) से जुड़े रहेंगे।

शिल्पा शेट्टी ने अपने लेटर में लिखी ये सब बातें

शिल्पा शेट्टी ने ये पत्र हिंदी में पीएम मोदी के लिए लिखा है - “कुछ लोग इतिहास पढ़ते हैं और कुछ लोग इससे सीखते हैं। आप (पीएम नरेंद्र मोदी) जैसे व्यक्तियों में इसे इतिहास रचने की क्षमता है। आपने राम जन्मभूमि का 500 साल पुराना इतिहास फिर से लिखा है। इसके लिए हृदय से आभार। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए आपका नाम हमेशा भगवान श्री राम के साथ जोड़ा जाएगा।


भगवान राम के वनवास खत्म होने पर शिल्पा शेट्टी का पत्र

पत्र को एक्स पर कैप्शन के साथ साझा करते हुए बीजेपी महाराष्ट्र ने धन्यवाद कहा - “फेमस एक्ट्रेस @TheShilpaShetty ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा और उन्हें धन्यवाद दिया। श्री राम 5 शताब्दियों तक वनवास में रहे। आखिर में मोदीजी के प्रयासों के कारण..उनका वनवास खत्म हुआ, शिल्पा जी ने इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है।

Ram Mandir: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मिला न्योता, RSS नेताओं ने घर जाकर दिया समारोह का निमंत्रण

देश के दिग्गज सितारे हुए थे उद्घाटन में शामिल

पिछले महीने 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन किया गया। इस हाई-प्रोफाइल उद्घाटन में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, अनुपम खेर और कंगना रनौत समारोह के खास आयोजन में दिखाई दिए। उद्घाटन के बाद अमिताभ बच्चन ने फिर से मंदिर का दौरा किया। पिछले हफ्ते उन्हें अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान मंदिर में पूजा करते देखा गया था। उनकी यात्रा का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया था, जिसमें उन्हें मंदिर के अंदर दिखाया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।