Ram Mandir: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मिला न्योता, RSS नेताओं ने घर जाकर दिया समारोह का निमंत्रण

Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को भी अयोध्या के श्रीरामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिला है। पति-पत्नी इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए हजारों भक्तों के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो सकते हैं

अपडेटेड Jan 07, 2024 पर 11:42 PM
Ram Temple inauguration: पीएम मोदी भी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे

Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony: राम मंदिर के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या सुर्खियों में है। भष्य राम मंदिर का उद्घाटन अंततः 22 जनवरी को किया जाएगा, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु अभिषेक में भाग लेने अयोध्या पहुंचेंगे। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को भी अयोध्या के श्रीरामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिला है। पति-पत्नी इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए हजारों भक्तों के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किए जाने के कुछ दिनों बाद बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को भी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। कपल को आमंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता व्यक्तिगत रूप से उनके घर पहुंचे थे।

रविवार को रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया से RSS के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर, RSS कोंकण के प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मुडपे और निर्माता महावीर जैन ने मुलाकात की। इस दौरान RSS नेताओं ने उन्हें गुलदस्ते के साथ राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण दिया गया।


इन दिग्गजों को भी मिला न्योता

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा कंगना रनौत को भी इस समारोह का न्योता मिला है। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर निमंत्रण के बारे में जानकारी दी थी। निमंत्रण में राम मंदिर के इतिहास और इसका निर्माण कैसे हुआ, यह दर्शाने वाले कई विभिन्न पेज हैं।

बताया गया है कि उद्घाटन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भाषण देंगे। इसके अलावा, फिल्म इंडस्ट्री से कई नए नाम भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सनी देओल, चिरंजीवी और अन्य शामिल हैं। समारोह में दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, गौतम अडानी, रतन टाटा और अन्य उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं। 22 जनवरी को रामलला के अभिषेक के बाद राम मंदिर में महापूजा और महाआरती की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Ram Mandir: राम मंदिर 'थीम' वाली साड़ियों की बढ़ी मांग! US से भी मिल रहे ऑर्डर, साड़ी बुनकरों में उत्साह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उद्घाटन के दो दिन बाद राम मंदिर आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन तैयार है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।