Sriya Lenka: मिलिए ओडिशा की 18 साल की श्रिया लेंका से, जो बनीं भारत की पहली K-Pop स्टार

पिछले साल टॉक टॉक कोरिया के साथ एक इंटरव्यू में, श्रिया ने खुलासा किया कि वह अपने किंडरगार्टन के दिनों से डांस कर रही हैं, लेकिन 12 साल की उम्र में सही तरीके ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी

अपडेटेड May 27, 2022 पर 5:13 PM
Story continues below Advertisement
18 साल की श्रिया लेंका (Sriya Lenka) DR Music के ग्लोबल ऑडिशन की विजेता हैं

ऐसा लगता है कि अब वो समय आ गया है, जब भारतीय आखिरकार कह पाएंगे कि उनके पास भी अपना एक के-पॉप स्टार (K-Pop Star) है। 18 साल की श्रिया लेंका (Sriya Lenka) डीआर म्यूजिक (DR Music) के ग्लोबल ऑडिशन की विजेता हैं। ये ऑडिशन आइडल ग्रुप ब्लैक स्वान (Blackswan) के पांचवें सदस्य को खोजने के लिए किया गया था। लेंका का जन्म ओडिशा में हुआ था। पिछले साल उन्हें Blackswan की मेंबर बनने के लिए सियोल में ट्रेनिंग के फाइनल फेज के लिए चुना गया था।

बैंड के सबसे पुराने मेंबर हाइम के नवंबर 2020 में ये ग्रुप छोड़ दिया था। इसके बाद बैंड ने पांचवे मेंबर की खोज शुरू की। ब्लैकस्वान से जुड़ी एंटरटेनमेंट एजेंसी ने पिछले साल मई में ग्लोबल ऑडिशन की घोषणा की थी। एक YouTube ऑडिशन प्रोग्राम के जरिए 4,000 कैंडिडेट में से लेंका और ब्राजील की गैब्रिएला डाल्सिन को चुना गया था।

ब्लैकस्वान ने 2020 में अपनी आधिकारिक शुरुआत की। पहले से ही अपने विदेशी सदस्यों सेनेगल-बेल्जियम के-पॉप सिंगर फतो और ब्राजील-जापानी लीया के लिए जाना जाता है। ऑल-गर्ल बैंड (बैंड में सभी लड़कियां हैं) के दूसरे सदस्य यंग-ह्यून और जूडी हैं। अब लेंका और डाल्सिन को ग्रुप के पांचवें और छठे सदस्यों के रूप में चुना गया है।


गुरुवार को डीआर म्यूजिक ने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक पोस्टर शेयर किया है। लेंका और डालसिन को सिग्नस प्रोजेक्ट (Cygnus project) में लिया जाएगा।

पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया, "Sriya और Gabi सिग्नस की पहली जनरेशन हैं, जिन्हें जल्द ही पेश किया जाएगा। सिग्नस प्रोजेक्ट भविष्य में भी जारी रहेगा। आपकी रुचि और समर्थन के लिए धन्यवाद।"

Alert: इस नंबर को डॉयल करते ही हैक हो जाएगा WhatsApp Account, न बनें स्कैम का शिकार

पिछले साल टॉक टॉक कोरिया के साथ एक इंटरव्यू में, श्रिया ने खुलासा किया कि वह अपने किंडरगार्टन के दिनों से डांस कर रही हैं, लेकिन 12 साल की उम्र में सही तरीके ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी।

नई के-पॉप स्टार ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य ओडिसी सीखा है। साथ ही एक "वर्सेटाइल डांसर" बनने के लिए फ्रीस्टाइल, हिप-हॉप और कंटेंपरेरी डांस सीख रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।