Whatsapp Scam: इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp यूजर्स की संख्या में जिस तरह लगातार बढ़ोतरी हो रही है, इस ऐप से जुड़े स्कैम में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अगर आप भी WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि इन दिनों कई यूजर्स हैकर्स का शिकार बन रहे हैं। आपको अब WhatsApp पर पैस ट्रांसफर करने की सर्विस मिलती है और इसके लिए बैंक अकाउंट की डिटेल भी सेव करनी पड़ती है। ऐसे में अगर आपका WhatsApp अकाउंट हैक हो जाए तो, आपका पैसा चुटकियों में गायब हो जाएगा।
हाल ही में WhatsApp स्कैम को लेकर Cloudsek.com के फाउंडर राहुल ने दावा किया है OTP फ्रॉड के जरिए कई WhatsApp Account को हैक किया जा रहा है। आपको बता दें कि Cloudsek.com एक AI बेस्ड कंपनी है जो कि साइबर थ्रेट्स के बारे में यूजर्स को अलर्ट करती रहती है। साइबर क्रिमिनल्स एक आसान तरीके से आपके WhatsApp Account का एक्सेस लेकर अकाउंट खाली कर सकते हैं।
हैक हो रहा है WhatsApp Account
Cloudsek.com के मुताबिक हैकर्स WhatsApp यूजर्स को टारगेट कर उन्हें कॉल करते हैं और किसी बहाने से एक तय नंबर पर कॉल करने के लिए कहते हैं। जब यूजर उस नंबर पर कॉल करते हैं तो हैकर्स उनके अकाउंट को ओवरटेक कर लेते हैं।
बता दें कि WhatsApp Account को हैक करने का यह मामला पहला नहीं है, इससे पहले भी ओटीपी के जरिये WhatsApp अकाउंट को हैक करने के मामले सामने आए हैं। मार्केट में स्कैम करने के कई ऐसे तरीके हैं जिनके जरिये हैकर्स आपके अकाउंट का पूरा एक्सेस ले लेते हैं।