ऐसा लगता है कि अब वो समय आ गया है, जब भारतीय आखिरकार कह पाएंगे कि उनके पास भी अपना एक के-पॉप स्टार (K-Pop Star) है। 18 साल की श्रिया लेंका (Sriya Lenka) डीआर म्यूजिक (DR Music) के ग्लोबल ऑडिशन की विजेता हैं। ये ऑडिशन आइडल ग्रुप ब्लैक स्वान (Blackswan) के पांचवें सदस्य को खोजने के लिए किया गया था। लेंका का जन्म ओडिशा में हुआ था। पिछले साल उन्हें Blackswan की मेंबर बनने के लिए सियोल में ट्रेनिंग के फाइनल फेज के लिए चुना गया था।
