Kiara Advani-Sidharth Malhotra: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक हैं। कियारा और सिद्धार्थ अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। यह प्यारा कपल जल्द पेरेंट्स बनने वाला है। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ गुड न्यूज को शेयर किया।
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पोस्ट कर बताया कि वह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। फैंस के साथ हर कोई कपल को ढेर सारी बधाई दे रहा हैं।
कियारा और सिद्धार्थ ने एक साथ पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सबके साथ शेयर की। दोनों ने एक फोटो शेयर किया जिसमें कियारा और सिद्धार्थ दोनों बच्चे के छोटे मोजे पकड़े नजर आ रहे हैं। इस खास फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, "हमारे जीवन का सबसे बड़ा तोहफा जल्द ही आने वाला है।" कपल ने अभी डिलीवरी डेट कब है इसकी जानकारी नहीं दी।
दोनों के पेरेंट्स बनने की खबर आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने कियारा और सिद्धार्थ को ढेरों बधाइया दीं। एक फैन ने लिखा, "आप दोनों बेहतरीन माता-पिता बनेंगे।" दूसरे ने कहा, "आपके परिवार के लिए बहुत खुशी है।"
कब हुईं थी दोनों की मुलाकात
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की पहली मुलाकात 2021 में फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर हुई थी। इस वॉर ड्रामा में सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल निभाया था, जबकि कियारा उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा बनी थीं। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई और दर्शकों को खूब पसंद आई। कहा जाता है कि शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच प्यार बढ़ा और उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी।
साल 2023 में हुईं थी शादी
2020 से ही कियारा और सिद्धार्थ के डेटिंग मीडिया में काफी चर्चा थी, लेकिन दोनों ने कभी इस पर कुछ नहीं कहा। 7 फरवरी 2023 को उन्होंने राजस्थान के जैसलमेर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली।