BTS के सिंगर Jin को Kiss करना फीमेल फैन को पड़ गया भारी, कोरियन पुलिस ने लिया ये एक्शन

BTS Jin: बीटीएस बैंड की फीमेल फैंस के बीच जबरदस्त दीवानगी है। पिछले साल एक इवेंट के दौरान एक महिला ने अचानक से बीटीएस सिंगर जिन के गाल पर किस कर लिया। अब इस मामले में सियोल पुलिस जापानी महिला से पूछताछ करने वाली है

अपडेटेड Feb 28, 2025 पर 3:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले साल एक महिला ने बीटीएस बैंड के सिंगर जिन के गाल पर किस कर लिया था

BTS: के-पॉप बैंड बीटीएस की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बीटीएस के फीमेल फैंस के बीच उनकी दीवानगी देखने लायक होती है। उनके कॉन्सर्ट से लेकर फैन मीट तक हर जगह बड़ी संख्या में फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा होते हैं। फीमेल फैंस के बीच बीटीएस की दीवानगी इतनी ज्यादा है कि पिछले साल एक महिला ने बीटीएस बैंड के सिंगर जिन के गाल पर किस कर लिया। अब इस मामले में महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

महिला को पुछताछ के लिए बुलाया गया

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सियोल के सोंगपा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि वे एक जापानी महिला से पूछताछ करने वाले हैं। महिला पर आरोप है कि उसने पिछले साल एक फ्री हग इवेंट के दौरान बिना अनुमति के के-पॉप ग्रुप बीटीएस के सदस्य जिन को किस किया था। अधिकारियों ने आगे कहा कि उस महिला को फिजिकल हैरेसमेंट के आरोप में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। हालांकि महिला की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया गया गया है।


ऑनलाइन मिली थी शिकायत

पुलिस स्टेशन ने बताया कि उन्हें ऑनलाइन शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई है। हालांकि अभी इस मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने और कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापानी पुलिस की मदद से दक्षिण कोरियाई पुलिस ने महिला की पहचान की पुष्टि कर ली है। बताया जा रहा है कि 50 साल की यह महिला पूछताछ के लिए आने से इनकार कर रही है।

कब हुई थी घटना

जून 2024 में 18 महीने की अनिवार्य सैन्य सेवा पूरी करने के एक दिन बाद जिन (किम सोक-जिन) ने सियोल में एक कार्यक्रम रखा। इसमें उन्होंने अपनी छुट्टी और बैंड की 11वीं एनिवर्सरी मनाने के लिए फैंस को गले लगाने का मौका दिया। इस इवेंट में करीब 1,000 लोग शामिल हुए थे। इवेंट के दौरान एक महिला ने अचानक से जिन के गाल पर किस कर दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हुआ। इसमें जिन काफी अनकम्फर्टेबल नजर आए।

योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक, महिला ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "मेरे होंठ उनकी गर्दन को छू गए। उनकी त्वचा बहुत नरम थी।" बता दें BTS बैंड साल 2013 में बना था और दुनियाभर में इसके करोड़ों फैंस है।

Sikandar Teaser: 'इंसाफ नहीं, हिसाब करने आया हूं...', सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का धमाकेदार टीजर रिलीज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।