Sidhartha Mallya marries Jasmine: भगोड़े विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने लंदन में रचाई शादी, यहां देखें तस्वीरें

Sidhartha Mallya and Jasmine: भारतीय बिजनेसमैन और भगोड़े विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने अपनी लॉन्गटर्म गर्लफ्रेंड जैस्मीन से शादी रचा ली है। शादी की पहली तस्वीर सिद्धार्थ माल्या की दुल्हन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की हैं। सिद्धार्थ माल्या और जैस्मीन ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया के जरिए शादी का ऐलान किया था

अपडेटेड Jun 23, 2024 पर 11:53 AM
Story continues below Advertisement
Sidhartha Mallya and Jasmine: एक्टर-मॉडल सिद्धार्थ माल्या और जैस्मिन की शादी की पहली झलक सामने आई है।

उद्योगपति विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने शनिवार को लंदन में अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन से शादी कर ली है। इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। हाल ही सिद्धार्थ माल्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ऐलान किया था कि वो जल्द ही जैस्मीन के साथ शादी करने वाले हैं। अब आखिरकार वो शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी की पहली तस्वीर सिद्धार्थ माल्या की दुल्हन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की हैं। तस्वीर में जैस्मीन को एक सफेद शादी के गाउन में दिखाया गया है। उनके पति सिद्धार्थ माल्या उनके हाथों में हाथ डाले हुए हैं। जिन्हें उनके सोने के शादी के रिंग पहने हुए देखा जा सकता है।

फोटो में जिस चीज को हाईलाइट किया गया था। वो दोनों को शादी की अंगूठियां थी। फोटो में सिद्धार्थ ने अपने गोल्डन वेडिंग बैंड को दिखाया है। वहीं जैस्मिन ने अपनी बड़ी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट की। फोटो शेयर करते हुए जैस्मिन ने लिखा, 'फॉरएवर'।

साल 2023 में हुई थी सगाई


सिद्धार्थ माल्या और जैस्मीन की सगाई साल 2023 में हुई थी। माल्या ने हैलोवीन के दौरान जैस्मीन को प्रपोज किया था। इस दौरान इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की गईं थी। फोटो शेयर करते हुए माल्या ने बताया था कि उन्होंने और जैस्मीन ने हैलोवीन के टाइम पर सगाई कर ली है। सिद्धार्थ ने जो फोटो शेयर की उसमें से एक तस्वीर में वो ऑरेंज कलर के आउटफिट में घुटनों के बल बैठकर जैस्मीन को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में जैस्मीन अपनी उंगली में सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आईं। हाल ही में सिद्धार्थ माल्या ने हफ्ते के शुरुआत में इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की घोषणा की थी। माल्या ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि शादी का सप्ताह शुरू हो गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Sid (@sidmallya)

सिद्धार्थ माल्या और दीपिका का ब्रेकअप

सिद्धार्थ माल्या का जैस्मीन से पहले दीपिका के साथ नाम उड़ा था। कआ इवेंट्स में दीपिका सिद्धार्थ एक साथ देखे जाते थे। RCB' के मैचों के दौरान माल्या के दीपिका नजर आती थीं। इसके बाद दोनों अलग हो गए। एक बार दीपिका ने सिद्धार्थ संग ब्रेकअप पर बात करते हुए कहा था कि मैंने रिश्ते को बनाए रखने की बहुत कोशिश की, लेकिन हाल के दिनों में उनका व्यवहार घिनौना रहा है। पिछली बार जब हम डिनर डेट पर मिले थे, तो उन्होंने मुझसे बिल का भुगतान करने के लिए कहा था। यह मेरे लिए बहुत शर्मनाक था।

सोनाक्षी सिन्हा का आशियाना सजा, शत्रुघ्न सिन्हा ने घर पर की प्री वेडिंग पूजा, समधी साहब के घर पहुंचे सिन्हा परिवार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।