बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज (23 जून, 2024) अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी करने वाली हैं। इससे पहले उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स की झलकियां सामने आ रही हैं। सोनाक्षी और जहीर की शादी की तैयारियां इस हफ्ते की शुरुआत में शुरू हो गईं थीं। सोनाक्षी ने गुरुवार 20 जून को अपने बांद्रा स्थित घर पर हल्दी और मेहंदी समारोह का आयोजन किया। हालांकि उनके माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम समारोह में शामिल नहीं हुए, लेकिन बाद में उन्हें घर पर दूल्हा-दुल्हन के साथ देखा गया। सोनाक्षी-इकबाल की शादी के पहले सिन्हा परिवार ने अपने घर पूजा रखी थी। जिसमें होने वाली दुल्हन ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं।
शादी के जश्न से एक दिन पहले, 22 जून को सिन्हा परिवार ने अपने घर 'रामायण' में एक पूजा का आयोजन किया। सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा और पिता शत्रुघ्न सिन्हा हवन करते नजर आए। इस शुभ अवसर के लिए पूरे घर को रोशनी और फूलों से सजाया गया था।
हल्दी-मेहंदी सेरेमनी में एंजॉय करते दिखे सोनाक्षी-जहीर
इसी बीच बीते दिनों हुई कपल की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को जहीर की बहन और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सनम रत्नासी के दोस्त जफर अली मुंशी ने शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए जफर ने लिखा कि काफी एक्साइटेड हूं और आखिरकार सोना ऑफिशियली बैंडस्टैंड बिल्डिंग के A क्लैन में आ गई हैं। बता दें कि यह जहीर इकबाल के घर का एड्रेस है। तस्वीरों में सोनाक्षी और जहीर फैमिली मेंबर्स के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में कपल के फ्रेंड्स मेहंदी सेरेमनी एंजॉय करते दिख रहे हैं।
सोनाक्षी-इकबाल आज करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज
सोनाक्षी सिन्हा आज जहीर इकबाल के साथ रजिस्टर्ड मैरिज कर नए रिश्ते में बंधने वाले हैं। नए रिश्ते में बधंने से पहले सोनाक्षी के मम्मी-पापा यानी शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने घर में खास पूजा रखी थी। पूजा खत्म होने के बाद दोनों बेटी को लेकर एक बार फिर अपने समधी साहब इकबाल रतनानी के घर रवाना हुए। शत्रुघ्न सिन्हा अपने घर में हुई पूजा के बाद अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल के घर भी गए। इस दौरान उनकी वाइफ पूनम सिन्हा और होने वाली दुल्हनिया सोनाक्षी सिन्हा भी उनके साथ थीं।
सोनाक्षी इस्लाम धर्म नहीं अपनाएंगी
शादी से पहले, दूल्हे के पिता इकबाल रतनसी ने एक इंटरव्यू में कहा कि ये एक सिविल मैरिज होने वाली है। जिसमें कोई हिंदू या मुस्लिम अनुष्ठान शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि सोनाक्षी इस्लाम नहीं अपनाएंगी और कहा कि धर्म की इसमें कोई भूमिका नहीं है। यह सिर्फ दो दिलों का मिलन है। बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की शादी के बाद मुंबई में शिल्पा शेट्टी के शानदार रेस्तरां, बास्टियन में जश्न मनाया जाएगा।