Sidhu Moose Wala's Attach song Released: दिवंगत मशहूर पंजाबी रैपर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला का एक और गाना 'अटैच' शुक्रवार (30 अगस्त) को रिलीज हुआ। सिंगर की मई, 2022 में हुई हत्या के बाद रिलीज होने वाला आठवां गाना है। रिलीज के सात घंटे में ही इस गाने को 49 लाख से अधिक व्यूज और करीब नौ लाख लाइक्स मिल गए। रिलीज होने के सिर्फ पांच घंटे के भीतर ही इस गाने को 2.6 मिलियन व्यू और लाइक मिल गए। बता दें कि सिद्धू के फैंस उसके गानों का आज भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। सिद्धू मूसेवाला के YouTube ऑफिशियल चैनल पर 25.2 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। मरणोपरांत सिंगर के गाने का आज भी जिस तरफ फैंस बरसा रहे हैं, वह संगीत की दुनिया पर उनके उल्लेखनीय प्रभाव को दर्शाता है।
स्टील बैंगलेज और ब्रिटिश रैपर फ्रेडो के साथ मिलकर बनाया गया "अटैच" पारंपरिक पंजाबी संगीत और आधुनिक हिप-हॉप का मिश्रण है। सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की 29 मई, 2022 को पंजाब के मानसा के पास जवाहरके गांव में हत्या कर दी गई थी। 'अटैच' गाने को सिर्फ 1 मिनट में 1 लाख व्यूज मिल गए। इस गाने के रिलीज के बारे में मूसेवाला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया। इतने कम वक्त में इस गाने ने म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है।
इससे पहले, गायक की गोली मारकर हत्या के एक महीने से भी कम समय बाद 23 जून, 2022 को उनका पहला मरणोपरांत गीत 'SYL' रिलीज किया गया था। यूट्यूब से हटाए जाने से पहले इसे लाखों व्यूज और लाइक्स मिले थे। यह गाना विवादास्पद लिंक नहर सतलुज यमुना लिंक के बारे में था। इसमें मूसेवाला ने किसी भी अन्य राज्य (पंजाब के अलावा) के साथ पानी की एक बूंद भी शेयर करने के खिलाफ गाया था।
इसके बाद 8 नवंबर, 2022 को रिलीज हुआ दूसरा गीत 'Vaar' महाराजा रणजीत सिंह के शासन के दौरान खालसा फौज के कमांडर इन चीफ हरि सिंह नलवा की वीरता के बारे में था। जबकि तीसरा गाना 'Mera Naa' 7 अप्रैल, 2023 को रिलीज हुआ। यह नाइजीरियाई सिंहर और रैपर बर्न बॉय एवं यूके स्थित संगीतकार स्टील बैंगलेज के साथ था।
मूसेवाला का चौथा गाना 'Chorni' 7 जुलाई 2023 को रिलीज हुआ। जबकि उनका पांचवां गाना 12 नवंबर 2023 को रिलीज हुआ। मारे गए सिंगर का छठा गाना 'Drippy' Mxrci और AR Paisley के साथ इस साल 2 फरवरी को रिलीज हुआ। जबकि दिवंगत सिंगर का सातवां गाना 10 अप्रैल को रिलीज हुआ।
सिद्धू मूसेवाला के गीत दुनिया भर के फैंस के कानों में आज भी गूंजते रहते हैं। वे पंजाब में अपनी पीढ़ी की आवाज बने हुए हैं। इस गाने की लोकप्रियता यह साबित करती है कि वह आज भी म्यूजिक इंडस्ट्री पर एक शक्तिशाली और प्रभावशाली व्यक्ति बने हुए हैं। उनके निधन के बावजूद मूसेवाला का संगीत फैंस को प्रेरित और उनसे जुड़ना जारी रखता है। "अटैच" उनकी अद्वितीय प्रतिभा और दुनिया पर उनके द्वारा छोड़ी गई अमिट छाप की मार्मिक याद दिलाता है।