Sidhu Moose Wala's Attach song Released: दिवंगत मशहूर पंजाबी रैपर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला का एक और गाना 'अटैच' शुक्रवार (30 अगस्त) को रिलीज हुआ। सिंगर की मई, 2022 में हुई हत्या के बाद रिलीज होने वाला आठवां गाना है। रिलीज के सात घंटे में ही इस गाने को 49 लाख से अधिक व्यूज और करीब नौ लाख लाइक्स मिल गए। रिलीज होने के सिर्फ पांच घंटे के भीतर ही इस गाने को 2.6 मिलियन व्यू और लाइक मिल गए। बता दें कि सिद्धू के फैंस उसके गानों का आज भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। सिद्धू मूसेवाला के YouTube ऑफिशियल चैनल पर 25.2 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। मरणोपरांत सिंगर के गाने का आज भी जिस तरफ फैंस बरसा रहे हैं, वह संगीत की दुनिया पर उनके उल्लेखनीय प्रभाव को दर्शाता है।
