Sidhu Moose Wala murder: सिंगर सिद्धू मूसेवाला को गोली मारने वाला शूटर अंकित सिरसा गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने गायक सिद्धू मूसेवाला शूटआउट में शामिल अंकित और उसके साथी सचिन भिवानी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों शूटर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के गैंग में काम करते थे

अपडेटेड Jul 04, 2022 पर 2:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी

दिल्ली पुलिस को पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala Murder Case) की हत्या मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार को सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें पंजाबी गायक की हत्या में शामिल एक शूटर भी शामिल है। दोनों आरोपियों को दिल्ली में कश्मीरी गेट बस अड्डा के पास महात्मा गांधी मार्ग से गिरफ्तार किया गया।

मुख्य शूटर की पहचान अंकित सिरसा (Ankit Sirsa) के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य वांछित अपराधी सचिन भिवानी (Sachin Bhiwani) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गैंग के साथ काम करते थे। पुलिस के मुताबिक, अंकित सिरसा ने ही नजदीक से सिद्धू मूसेवाला पर गोली चलाई थी।

अधिकारियों ने कहा कि जबकि सचिन भिवानी सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल चार शूटरों को पनाह देने के लिए जिम्मेदार था। पुलिस ने बताया कि सचिन भिवानी और इसका एक और साथी कपिल पंडित ने वारदात से पहले और वारदात के बाद इनको सारी सहायता दी थी। इसके अलावा सचिन भिवानी राजस्थान के चुरू में हुई एक हत्याकांड में भी वांछित चल रहा था।


ये भी पढ़ें- IndiGo: सिक लीव लेकर Air India में इंटरव्यू देने चले गए इंडिगो के कर्मचारी, 55% घरेलू उड़ानों में हुई देरी

रिपोर्ट के मुताबिक, सचिन राजस्थान में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सभी कार्यों को संभालता था। पुलिस ने इनके पास से 9 MM बोर की एक पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, 30 MM बोर की एक पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस, पंजाब पुलिस की 3 वर्दी और एक डोंगल एवं सिम के साथ दो मोबाइल हैंडसेट भी बरामद किए हैं। पुलिस इस हत्याकांड में शामिल दर्जनों आरोपियों को अब तक हिरासत में ले चुकी है।

वहीं, गोली मारने वाले शूटर्स की धड़पकड़ जारी है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह हत्या तब हुई जब वह पंजाब के मनसा में अपने गांव में अपनी कार चला रहे थे। 28 वर्षीय मूसेवाला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।