कॉन्सर्ट से पहले अचानक बिगड़ी Shakira की तबियत, कैंसिल करना पड़ा शो, जानें सिंगर का हेल्थ अपडेट

Shakira: पॉप सिंगर शकीरा की तबियत अचानक खराब हो गई, जिसकी वजह से सिंगर को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसके चलते उन्होंने अपना पेरू का कॉन्सर्ट रद्द कर दिया है। शकीरा ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी

अपडेटेड Feb 17, 2025 पर 11:18 AM
shakira hospitalised: शकीरा की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

Shakira: मशहूर सिंगर शकीरा से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। सिंगर की अचानक तबियत बिगड़ने के कारण उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसकी वजह से शकीरा को पेरू में अपना कॉन्सर्ट रद्द करना पड़ा। यह घटना तब हुई जब वह अपने "लास मुजेरेस या नो लोरान" वर्ल्ड टूर पर थीं।

शकीरा ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बताया कि उन्हें शनिवार रात पेट में दर्द की वजह से इमरजेंसी वार्ड में भर्ती होना पड़ा। अभी वह अस्पताल में अपनी इलाज करवा रही हैं। डॉक्टरों ने उन्हें परफॉर्म करने से मना कर दिया है। इसलिए उन्हें शो रद्द करना पड़ा।

जल्दी ही आयोजित होगा शो


शकीरा ने कहा कि जल्द ही नए तारीख के साथ शो आयोजित करने का वादा किया है। शकीरा को उम्मीद है कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगी। सोमवार तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है और फिर वह टूर पर वापस से शुरू करेंगी। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वह सोमवार रात को पेरू में परफॉर्म करेंगी और फिर कोलंबिया में भी कॉन्सर्ट करेंगी।

रद्द करना पड़ा कॉन्सर्ट 

हालांकि शकीरा को अस्पताल जाना पड़ा और अपना पेरू कॉन्सर्ट रद्द करना पड़ा, लेकिन वह जल्दी ठीक होकर मंच पर वापस लौटने के लिए पूरी तरह से दृढ़ हैं। वह अपनी सेहत और रिकवरी पर ध्यान दे रही हैं ताकि वह जल्द अपना टूर फिर से शुरू कर सकें। उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं।

कब शुरू हुआ टूर

शकीरा के लैटिन पॉप एल्बम के लिए ग्रैमी अवॉर्ड जीतने के बाद यह टूर हुआ। इस टूर पहला शो 11 फरवरी को रियो डी जेनेरियो से शुरू हुआ। उनका दक्षिण अमेरिकी टूर 8 मार्च तक चलेगा, इसके बाद वह मैक्सिको जाएंगी।

Priya Banerjee: अपनी शादी में प्रतीक ने पिता राज बब्बर को नहीं किया इनवाइट? वाइफ प्रिया बनर्जी ने तोड़ी चुप्पी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।