TMC सांसद एवं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के कुछ ही दिन बाद बीमार हो गए। शादी के एक सप्ताह के अंदर ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उनके बेटे लव सिन्हा ने सोमवार को शत्रुघ्न सिन्हा के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताने के लिए शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने दोहराया कि उनके सांसद पिता को तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी कोई सर्जरी नहीं हुई है। इस बीच न्यूज 18 के एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अभिनेता अपने डाइनिंग रूम में 'हादसे' का शिकार हुए थे।
