Get App

Sonakshi Sinha: जब लुक्स की वजह से सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक्टर ने काम करने से किया था इनकार, दबंग गर्ल ने किया ये खुलासा

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में खुलासा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में महिला कलाकारों को बहुत अधिक जज किया जाता है। उन्होंने बताया कि एक बार एक अभिनेता ने उनके साथ काम करने से यह कहते हुए मना कर दिया था कि वह उनसे उम्र में बड़ी दिखती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 19, 2024 पर 8:09 PM
Sonakshi Sinha: जब लुक्स की वजह से सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक्टर ने काम करने से किया था इनकार, दबंग गर्ल ने किया ये खुलासा
Sonakshi Sinha: दबंग गर्ल को उनके लुक्स की वजह से बॉलीवुड के फेमस एक्टर ने काम करने से मना कर दिया था

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्मों और दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक सह-कलाकार के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। सोनाक्षी के इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। दरअसल, सोनाक्षी ने बताया कि एक बार एक फेमस बॉलीवुड एक्टर ने उनके साथ काम करने से इंकार कर दिया और इसकी वजह काफी अजीब थी। उन्होंने बताया कि, एक्टर को उनके पुराने लुक्स पसंद नहीं आए थे और इसलिए उन्होंने साथ में काम करने से मना कर दिया था।

हाल ही में जूम को दिए गए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने खुलासा किया, "मुझे ऐसे एक्टर्स से निपटना पड़ा जो मुझसे उम्र में बड़े हैं और जिन्होंने कहा, 'ओह, वह हमसे बड़ी दिखती है'। मैं बस उनका शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मैं आप जैसे व्यक्ति के साथ काम नहीं करना चाहती।"

एक्टर ने साथ काम करने से किया था मना

बता दें कि दबंग गर्ल का यह बयान तब सामने आया जब इंटरव्यू में सोनाक्षी को उनसे जुड़े किसी किस्से के बारे में पूछ गया। उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के खुलासा किया कि एक बार उन्हें एक बड़े प्रोजेक्ट से सिर्फ इसलिए हटा दिया गया क्योंकि उनके सह-कलाकार को लगता था कि वह "बड़ी दिखती हैं।" सोनाक्षी ने कहा कि यह घटना उनके करियर के शुरुआती दिनों की थी, जब वह खुद को इंडस्ट्री में जगह बनाने की कोशिश कर रही थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें