बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज (23 जून, 2024) अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी करने वाली हैं। इससे पहले उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स की झलकियां सामने आ रही हैं। सोनाक्षी और जहीर की शादी की तैयारियां इस हफ्ते की शुरुआत में शुरू हो गईं थीं। सोनाक्षी ने गुरुवार 20 जून को अपने बांद्रा स्थित घर पर हल्दी और मेहंदी समारोह का आयोजन किया। हालांकि उनके माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम समारोह में शामिल नहीं हुए, लेकिन बाद में उन्हें घर पर दूल्हा-दुल्हन के साथ देखा गया। सोनाक्षी-इकबाल की शादी के पहले सिन्हा परिवार ने अपने घर पूजा रखी थी। जिसमें होने वाली दुल्हन ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं।