'मुझे मुख्यमंत्री का पद मिल रहा था' एक्टर सोनू सूद का बड़ा खुलासा, बताया क्यों ठुकराया राजनीति में आने का ऑफर

एक इंटरव्यू में, सोनू सूद ने दावा किया कि उन्हें मुख्यमंत्री पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया था। यह पूछे जाने पर कि क्या वह कभी राजनीति में शामिल होंगे? सोनू सूद ने कहा, “मुझे मुख्यमंत्री पद की पेशकश की गई थी। जब मैंने मना कर दिया, तो उन्होंने मुझसे कहा कि उपमुख्यमंत्री बन जाओ

अपडेटेड Dec 26, 2024 पर 6:02 PM
Covid​​​​-19 महामारी के दौरान, सोनू सूद प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए आगे आए और एक रियल लाइफ हीरो बन गए।

Covid​​​​-19 महामारी के दौरान, सोनू सूद प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए आगे आए और एक रियल लाइफ हीरो बन गए। उस समय उनकी हर तरफ तारीफ हो रही थी। ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, सोनू सूद ने दावा किया कि उन्हें मुख्यमंत्री पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया था। यह पूछे जाने पर कि क्या वह कभी राजनीति में शामिल होंगे? सोनू सूद ने कहा, “मुझे मुख्यमंत्री पद की पेशकश की गई थी। जब मैंने मना कर दिया, तो उन्होंने मुझसे कहा कि उपमुख्यमंत्री बन जाओ।"

सोनू सूद ने कहा, "ये देश के बहुत बड़े लोग थे, जिन्होंने मुझे राज्यसभा में सीट भी ऑफर की। उन्होंने मुझसे कहा कि इसे ले लो और राजनीति में किसी भी चीज के लिए लड़ने की जरूरत नहीं है। यह एक रोमांचक फेज है, जब ऐसे शक्तिशाली लोग आपसे मिलना चाहते हैं और आपको दुनिया में बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं।"

जब होस्ट ने उनसे कहा कि शक्तिशाली लोगों से ज्यादा, देश के लोग चाहते हैं कि वह राजनीति में शामिल हों? तो सोनू सूद ने कहा कि वह राजनीति से बाहर रहना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें लोगों की मदद करने के लिए "अपनी आजादी खोने" का डर है।


उन्होंने कहा कि अगर वह किसी के प्रति जवाबदेह होते, तो वो उतने खुलतौर पर मदद नहीं कर पाएंगे, जितनी अब करते हैं। सोनू सूद ने कहा, “जब आप जीवन में लोकप्रिय होने लगते हैं, हम जीवन में ऊपर उठने लगते हैं और ज्यादा ऊंचाई पर ऑक्सीजन कम हो जाती है, इसलिए यह जानना जरूरी है कि कोई कितनी देर तक सांस ले सकता है। इसलिए लोग दो कारणों से राजनीति में आते हैं: पैसा कमाने के लिए और सत्ता के लिए, और मुझे उनमें से किसी के लिए कोई दीवानगी नहीं है। अगर लोगों की मदद करने की बात है, तो वो मैं पहले से ही कर रहा हूं।"

अभिनेता ने कहा कि वह राजनीति के खिलाफ नहीं हैं, उनके कई दोस्त हैं, जो राजनेता हैं और अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में उनका हृदय परिवर्तन हो सकता है और वह राजनीति में आकर देश की मदद करना चाहेंगे, लेकिन अभी वह इसके लिए तैयार नहीं हैं।

सोनू सूद की आने वाली फिल्म

सोनू सूद बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने वाला हैं। वह अपनी पहली फिल्म फतेह की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस एक्शन थ्रिलर में जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज, नसीरुद्दीन शाह और दिब्येंदु भट्टाचार्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म के ट्रेलर में फैंस अभिनेता के एक्शन से भरपूर अवतार के दीवाने हो गए हैं। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। राम चरण और कियारा आडवाणी की 'गेम चेंजर' के साथ इसका क्लैश होगा।

Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: न्यू ईयर से पहले कार्तिक आर्यन ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नेटफ्लिक्स पर इस दिन आएंगे 'रूह बाबा'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।