Soun Sood: अपने खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी होने पर सोनू सूद ने तोड़ी चुप्पी, कहा - 'लेंगे ये बड़ा एक्शन...'

Soun Sood: बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना की अदालत ने अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। अरेस्ट वारंट की खबर पर सोनू सूद ने अपना रिएक्शन दिया है। इसके साथ ही एक्टर ने यह भी बताया कि उनका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है

अपडेटेड Feb 07, 2025 पर 4:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अरेस्ट वारंट जारी होने के बाद सोनू सूद ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है

Soun Sood: बॉलीवुड के फेमस एक्टर सोनू सूद कानूनी मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। पंजाब के लुधियाना की अदालत में एक्टर को 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में गवाही के लिए बुलाया गया था। हालांकि कई समन के बावजूद सोनू सूद गवाही देने के लिए अदालत नहीं पहुंचे थे, जिसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। अरेस्ट वारंट जारी होने के बाद सोनू सूद ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सोनू सूद ने इस मामले पर आधिकारिक बयान जारी किया और कहा कि वह अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे। एक्टर ने अपने बयान में साफ किया है कि वह कानून का सम्मान करते हैं और इस मामले में सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सोनू सूद ने क्या कहा


सोनू सूद ने अपने ट्विटर पर किए पोस्ट में लिखा, "सोशल मीडिया पर जो खबरें फैल रही हैं, वे बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई हैं। सच तो यह है कि हमें एक ऐसे मामले में गवाह के रूप में बुलाया गया है, जिससे हमारा कोई सीधा संबंध नहीं है। हमारे वकीलों ने जवाब दे दिया है और 10 फरवरी 2025 को हम अपना बयान देंगे, जिससे साफ हो जाएगा कि हमारा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "हम न तो इस ब्रांड से जुड़े हैं और न ही इसका प्रचार करते हैं। यह सिर्फ बेवजह मीडिया का ध्यान खींचने की कोशिश है। दुख की बात है कि मशहूर हस्तियों को आसानी से निशाना बनाया जाता है। हम इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे।"

क्या है मामला

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, लुधियाना के एक वकील राजेश खन्ना ने मोहित शुक्ला नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामले में वकील राजेश खन्ना ने आरोप लगाया है कि उन्हें नकली रिजिका सिक्के में निवेश करने का लालच दिया गया था। इसी शिकायत के तहत एक्टर सोनू सूद को गवाही देने के लिए अदालत में तलब किया गया था। बता दें कि सोनू सूद को जिस मामले में पंजाब की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है, वो 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले से जुड़ा हुआ है।

इस मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी। हाल ही में सोनू सूद फिल्म 'फतेह' में नजर आए थे, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

Chhaava के सेट पर विक्की कौशल-अक्षय खन्ना ने नहीं की एक-दूसरे से बात, अब किया ये बड़ा खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।