पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के फैंस लंबे समय से उनकी बायोपिक (Biopic) का इंतजार कर रहे हैं। हाल की रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को 50 साल के क्रिकेटर को पर्दे पर निभाने के लिए फाइनल कर लिया गया है। E-Times की रिपोर्ट के अनुसार, दादा की बायोपिक के लिए ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई नामों पर विचार किया गया था।
