Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रूथ प्रभु के पिता का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Samantha Ruth Prabhu: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु का आज निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया।

अपडेटेड Nov 29, 2024 पर 7:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रूथ प्रभु के पिता का हुआ निधन

Samantha Ruth Prabhu: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सामंथा रूथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु का आज निधन हो गया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "जब तक हम फिर से नहीं मिलते, डैड", इसके साथ ही उन्होंने टूटे हुए दिल वाली इमोजी भी शेयर की। यह खबर सुनने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग एक्ट्रेस के पिता के निधन पर शोक जता रहे हैं।

कैसा था पिता के साथ सामंथा का रिश्ता


हाल ही में एक इटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने पिता जोसेफ प्रभु के साथ अपने रिश्तों पर बात की थी। गलाट्टा इंडिया के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि, "मेरे पिता भी ऐसे ही पिता थे जैसे बाकियों के होते हैं। मुझे लगता है कि ज्यादातर भारतीय माता-पिता ऐसे ही होते हैं। उन्हें लगता है कि वे आपको प्रोटेक्ट कर रहे हैं, उनको ऐसा लगता था कि मैं ज्यादा होशियार नहीं हूं।"

2021 में सामंथा का हुआ था तलाक

पिछले काफी वक्त से सामंथा पर्सनल लाइफ में काफी कठिन दौर से गुजर रही है। बता दें सामंथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्य ने साल 2021 में एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। जिसके बाद कपल ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। सामंथा और नागा चैतन्य के तलाक के एक साल बाद सामंथा के पिता जोसेफ प्रभु ने फेसबुक पर इनकी शादी की पुरानी तस्वीरें शेयर कीं और अतीत को याद किया। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि, अलगाव को स्वीकार करने में काफी समय लगा और उन्होंने अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने की उम्मीद जताई।" आपको बता दें कि एक्टर नागा चैतन्य शोभिता धुलिपाला के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Rajpal Yadav: महाकुंभ से पहले प्रयागराज पहुंचे राजपाल यादव, करवाएंगे महायज्ञ, कही ये बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।