साउथ कोरियन अभिनेत्री पार्क सू रयून का 29 साल की उम्र में दुखद निधन, सीढ़ियों से गिरने की वजह से हुई मृत्यु

साउथ कोरिया की मीडिया पब्लिकेशन ओसेन के मुताबिक अभिनेत्री पार्क सू रयून के साथ सीढ़ियों से नीचे गिरने का यह हादसा शनिवार को ही हुआ था। पार्क सू रयून घर जा रही थी जब वह सीढ़ियों से नीचे गिर गई। इसके बाद अभिनेत्री को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनका इलाज करने की कोशिश की गई। लेकिन बाद में उनको ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। पार्क सू रयून के परिवार ने उनके अंगों को दान करने का फैसला किया है

अपडेटेड Jun 12, 2023 पर 4:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
साउथ कोरियन अभिनेत्री पार्क सू रयून का केवल 29 साल की आयु में ही निधन हो गया

साउथ कोरियन अभिनेत्री पार्क सू रयून का केवल 29 साल की आयु में ही निधन हो गया। हाल ही में कोरियन अभिनेत्री पार्क सू रयून स्नोड्रॉप में देखा गया था। इसे ब्लैकपिंक जीसू ने निर्देशित किए हैं। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक जेजू आईलैंड पर सीढ़ियों से नीचे गिरने से उनकी मौत हो गई। जीजू आईलैंड पर उनको परफार्म करना था। हालांकि उससे पहले ही उनकी दुखद मौत हो गई।

शनिवार को हुआ था उनके साथ हादसा

साउथ कोरिया की मीडिया पब्लिकेशन ओसेन के मुताबिक अभिनेत्री पार्क सू रयून के साथ सीढ़ियों से नीचे गिरने का यह हादसा शनिवार को ही हुआ था। पार्क सू रयून घर जा रही थी जब वह सीढ़ियों से नीचे गिर गई। इसके बाद अभिनेत्री को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनका इलाज करने की कोशिश की गई। लेकिन बाद में उनको ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। पार्क सू रयून के परिवार ने उनके अंगों को दान करने का फैसला किया है।

शुभमन गिल को ICC ने सुनाई सजा, थर्ड अंपायर के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताना पड़ा भारी


क्या कहा उनकी मां ने

साउथ कोरियन अभिनेत्री पार्क सू रयून की मां ने कहा कि केवल उनका दिमाग ही सो रहा है। उनका दिल अभी भी धड़क रहा है। कोई तो ऐसा होगा जिसे उनके अंगों की जरूरत होगी। इससे हम उनके माता पिता के तौर पर आराम से रह सकेंगे। हमें यह तसल्ली रहेगी कि उनका दिल किसी के पास है और वह धड़क रहा है।

2018 में शुरु हुआ था फिल्मी करियर

साउथ कोरियन अभिनेत्री पार्क सू रयून का फिल्मी करियर साल 2018 में शुरु हुआ था। वे कई सारे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। इनमें फाइंडिंग मिस्टर डेस्टिनी, द डेज वी लव्ड और सिद्धार्थ शामिल हैं। स्नोड्रॉप में, पार्क सू रयून को विश्वविद्यालय में छात्रों में से एक की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। अभिनेत्री के शरीर को ग्योंगगी प्रांतीय चिकित्सा केंद्र के सुवन हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार 13 जून को होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।