SS Rajamouli और उनके बेटे एसएस कार्तिकेय (SS Karthikeya) जापान में एक भूकंप (Japan Earthquake) में फंस गए। 5.3 रिक्टर के इस भूकंप ने दोनों को एक पल के लिए जरा ही दिया। एक्स पर कार्तिकेय ने एक स्मार्टवॉच (Earthquake Alert) की फोटो भी शेयर की जिसमें भूकंप का अलर्ट दिखाई दे रहा है। कार्तिकेय ने बताया कि भूकंप के दौरान पूरी टीम 28वें फ्लोर पर थी। लिखते हैं कि जापान में अभी एक भूकंप का सामना किया। 28वें फ्लोर (28th Floor Earthquake) पर था कि तभी जमीन हिलने लगी। तभी पता लगा कि भूकंप आया है। हम तो डर गए लेकिन हमारे आस पास जितने भी जापानी लोग थे ऐसे बिहेव कर रहे थे जैसे कोई रोजमर्रा की आम घटना हो। भूकंप एक्सपीरिएंस कर लिया।
जापान में आए भूकंप का एक्सपीरिएंस किया SS Rajamouli के बेटे ने शेयर
फैंस उनकी इस खबर से थोड़ा परेशान हुए। सभी उनकी सलामती की दुआ करने लगे। कुछ यूजर्स ने लिखा कि हमें खुशी है कि आपका पूरा परिवार सुरक्षित है। भूकंप के बाद उसके आफ्टरशॉक भी होते हैं प्लीज सावधान रहें। जापान हमेशा से ही रजनीकांत और साउथ की फिल्मों का फैन रहा है।
RRR की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए गए थे जापान
RRR को भी जापान में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म को जबसे रिलीज किया गया है तबसे वो कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म मेकर ने लोगों के सपोर्ट और प्यार के लिए धन्यवाद कहा। राजामौली और कार्तिकेय फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए शोबू जापान आए हुए थे। अपनी विजिट के दौरान उन्होंने राजामौली की अगली फिल्म SSMB 29 भी अनाउंस कर दी। इस फिल्म में महेश बाबू बतौर लीड नजर आएंगे।