Oscars प्रमोशन्स के लिए 25 करोड़ देने से इनकार के बाद RRR प्रोड्यूसर को राजामौली ने किया नजरअंदाज?

RRR फिल्म के ऑस्कर प्रमोशन्स पर विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एसएस राजामौली ने अमेरिका में RRR के प्रचार के लिए 80 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस बीच, अब एक नई रिपोर्ट के अनुसार, राजामौली ने कथित तौर पर RRR प्रोड्यूसर डीवीवी दानय्या से अमेरिका में ऑस्कर प्रमोशन्स के लिए 25 करोड़ रुपये भुगतान करने की गुजारिश की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया

अपडेटेड Mar 22, 2023 पर 1:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एसएस राजामौली ने अमेरिका में RRR के प्रचार के लिए 80 करोड़ रुपये खर्च किए थे

RRR फिल्म रिलीज होने के एक साल बाद भी लगातार खबरों में बना हुआ है। एसएस राजामौली (SS Rajamouli) द्वारा निर्देशित फिल्म RRR ने हाल ही में 12 मार्च (भारत में 13 मार्च) को लॉस एंजिल्स में हुए 95वें अकादमी पुरस्कारों में 'नाटू नाटू (Naatu Naatu)' के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग केटेगरी में ऑस्कर अवार्ड जीतकर इतिहास रच दिया। डायरेक्टर राजामौली और RRR स्टार राम चरण (Ram Charan) एवं जूनियर एनटीआर (Jr NTR) पिछले कुछ महीनों से अमेरिका में अपनी फिल्म के प्रचार में लगे हुए थे। इस दौरान अमेरिका के विभिन्न हिस्सों में RRR की स्क्रीनिंग आयोजित करने से लेकर विभिन्न अमेरिकी टॉक शो और अवॉर्ड समारोहों में भाग लिए।

ऑस्कर प्रचार को लेकर विवाद

RRR फिल्म के ऑस्कर प्रमोशन्स पर विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एसएस राजामौली ने अमेरिका में RRR के प्रचार के लिए 80 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस बीच, अब Siasat.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, राजामौली ने कथित तौर पर RRR प्रोड्यूसर डीवीवी दानय्या से अमेरिका में ऑस्कर प्रमोशन्स के लिए 25 करोड़ रुपये भुगतान करने की गुजारिश की थी।


हालांकि, दानय्या ने कथित तौर पर राजामौली की गुजारिश को अस्वीकार कर दिया। रिपोर्ट ने दावा किया गया है कि RRR प्रोड्यूसर ने 25 करोड़ रुपये खर्च करने से साफ मना कर दिया। यही वजह है कि RRR ऑस्कर अवॉर्ड से लेकर अमेरिका में फिल्म के प्रमोशन्स को लेकर हुए तमाम कार्यक्रमों के दौरान दानय्या को "दरकिनार" कर दिया गया।

दानय्या ने इन दावों पर जवाब दिया है, क्योंकि ऑस्कर अभियान अब समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि मैंने ऑस्कर अभियान के लिए खर्च किए गए धन के बारे में भी सुना। मैंने प्रमोशन्स के लिए कोई पैसा खर्च नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि वास्तव में क्या हुआ। लेकिन एक अवॉर्ड इवेंट के लिए कोई 80 करोड़ रुपए खर्च नहीं करता है।

Naatu Naatu ने रचा इतिहास

आपको बता दें कि RRR के गीत 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग केटेगरी में ऑस्कर अवार्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। Naatu Naatu के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और गीतकार चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं। इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है। Naatu Naatu का मतलब होता है ‘नाचना’। गीत में अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार डांस को भी काफी सराहना मिली है।

ये भी पढ़ें- Oscars: जानें, Jr NTR और राम चरण ने ऑस्कर में Naatu Naatu पर क्यों नहीं किया परफॉर्म

गीत की विदेशी धरती पर यही तीसरी जीत है, इससे पहले इसे गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड में भी पुरस्कार मिल चुका है। डैनी बॉयल द्वारा निर्देशित ब्रिटेन की फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ का गीत ‘जय हो’ सर्वश्रेष्ठ मूल ‘स्कोर’ एवं मूल सॉन्ग कैटेगरी में अकादमी पुरस्कार जीतने वाला पहला हिंदी गीत है। इसके संगीतकार ए.आर. रहमान हैं और इसके बोल गुलजार ने लिखे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।