Get App

SS Rajamouli की जापान भूकंप में ऐसे बची जान, 28वें फ्लोर थे तभी कांपने लगी धरती

SS Rajamouli अपनी टीम के साथ जापान में RRR की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए गए थे। इसी बीच उन्हें जापान में भूकंप का प्रकोप देखने को मिला। 28वें फ्लोर पर उन्हें भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। उनके बेटे ने एक्स पर तुरंत अपडेट दी। देखिए उन्होंने कैसे किया भूकंप का सामना, स्मार्टवॉच पर आया अलर्ट-

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 21, 2024 पर 3:01 PM
SS Rajamouli की जापान भूकंप में ऐसे बची जान, 28वें फ्लोर थे तभी कांपने लगी धरती
SS Rajamouli ने जापान में भूकंप का किया सामना, बेटे ने शेयर किया एक्सपीरिएंस

SS Rajamouli और उनके बेटे एसएस कार्तिकेय (SS Karthikeya) जापान में एक भूकंप (Japan Earthquake) में फंस गए। 5.3 रिक्टर के इस भूकंप ने दोनों को एक पल के लिए जरा ही दिया। एक्स पर कार्तिकेय ने एक स्मार्टवॉच (Earthquake Alert) की फोटो भी शेयर की जिसमें भूकंप का अलर्ट दिखाई दे रहा है। कार्तिकेय ने बताया कि भूकंप के दौरान पूरी टीम 28वें फ्लोर पर थी। लिखते हैं कि जापान में अभी एक भूकंप का सामना किया। 28वें फ्लोर (28th Floor Earthquake) पर था कि तभी जमीन हिलने लगी। तभी पता लगा कि भूकंप आया है। हम तो डर गए लेकिन हमारे आस पास जितने भी जापानी लोग थे ऐसे बिहेव कर रहे थे जैसे कोई रोजमर्रा की आम घटना हो। भूकंप एक्सपीरिएंस कर लिया।

जापान में आए भूकंप का एक्सपीरिएंस किया SS Rajamouli के बेटे ने शेयर

फैंस उनकी इस खबर से थोड़ा परेशान हुए। सभी उनकी सलामती की दुआ करने लगे। कुछ यूजर्स ने लिखा कि हमें खुशी है कि आपका पूरा परिवार सुरक्षित है। भूकंप के बाद उसके आफ्टरशॉक भी होते हैं प्लीज सावधान रहें। जापान हमेशा से ही रजनीकांत और साउथ की फिल्मों का फैन रहा है।

RRR की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए गए थे जापान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें