Stree 2 OTT Release Date: क्या आप भी स्त्री2 का OTT पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं? श्रद्धा कपूर की हॉरर मूवी का क्रेज दर्शकों के बीच बना हुआ है। जो लोग मूवी को सिनेमाहॉल में देख आएं हैं, वह इसे दोबारा देखने के लिए ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं। थियेटर में जो लोग देखकर नहीं आए हैं, वह भी इसका ओटीटी पर आने की डेट जानना चाहते हैं। यहां आपको बता रहे हैं कि स्त्री2 कब और कहां ओटीटी पर आएगी।
कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही स्त्री2
स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ने रिलीज के दो दिनों के भीतर 35 करोड़ रुपये का आंकड़ा कमाई के मामले में पार कर लिया। प्राइम वीडियो के पास आधिकारिक ओटीटी अधिकार हैं, लेकिन प्रशंसकों को फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम करने के लिए इंतजार करना होगा क्योंकि यह अभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
Stree 2 – इस तारीख को आएगी ओटीटी पर
मौजूदा उत्साह को देखते हुए इसके सिनेमाघरों में लंबे समय तक टिके रहने की संभावना है। डायेरक्टर अमर कौशिक की 'स्त्री 2' को दर्शकों और आलोचकों दोनों से प्रशंसा मिली है। आमतौर पर फिल्में ऑनलाइन आने से पहले 4 हफ्ते का गैप रखती है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि 'स्त्री 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 13-14 सितंबर के आसपास आ सकती है। ये मूवी प्राइम वीडियो (Prime Video) पर आ सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज डेट के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
Stree 2 बनेगी अगली ब्लॉकबस्टर
स्त्री2 फिल्म हर जगह धूम मचा रही है। ज्यादातर लोग इसके ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं। 'स्त्री 2' एक संपूर्ण मनोरंजन पैकेज ऑफर कर रही है जिसमें रोमांस, एक्शन, रहस्य, ड्रामा और भारतीय लोककथाओं से भरी कहानी का मिक्स है। सोशल मीडिया पर सभी फिल्म में अक्षय कुमार और वरुण धवन के कैमियो की तारीफ कर रहे हैं। 'स्त्री 2' मूवी अगली ब्लॉकबस्टर बन सकती है। जब यह ओटीटी पर आएगी तो इसी तरह की सफलता की उम्मीद है। फ्रैं
स्त्री फ्रेंचाइजी की दूसरी किश्त के रूप में 'स्त्री 2' शहर को आतंकित करने वाले एक नए भूत का परिचय देती है। चंदेरी, इस बार सरकटा के नाम से जाना जाने वाला भूत खास तौर पर महिलाओं को निशाना बनाता है। शहर के पसंदीदा दर्जी विक्की को एक बार फिर आत्मा को हराने और चंदेरी की रक्षा करने का काम सौंपा गया है। उसके साथ उसके दोस्त और उसके जीवन की वह रहस्यमय महिला भी शामिल है, जिसका किरदार श्रद्धा कपूर ने निभाया है। वह इस बार और भी अधिक जादूई शक्तियों के साथ लौटती है।