Gold Price Today: 22 अगस्त को सोना हुआ महंगा, 12 बड़े शहरों में ये है भाव

Gold Rate Today: गुजरात के अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 73,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अप्रैल-जुलाई 2024 के दौरान भारत का सोने का आयात वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण 4.23 प्रतिशत घटकर 12.64 अरब डॉलर रह गया। पिछले साल समान अवधि में यह 13.2 अरब डॉलर था। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमत पर घरेलू और ग्लोबल फैक्टर्स का असर पड़ता है

अपडेटेड Aug 22, 2024 पर 8:30 AM
Story continues below Advertisement
वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का सोने का आयात 30 प्रतिशत बढ़कर 45.54 अरब डॉलर रहा।

Gold Rate Today In India: गुरुवार, 22 अगस्त को देश में सोने के भाव में तेजी दिख रही है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 73,360 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। गुरुग्राम और लखनऊ में भी यही रेट है। चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में गिरावट है। 1 किलोग्राम चांदी का रिटेल भाव घटकर 86900 रुपये हो गया है। देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत कितनी है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में क्या है भाव

24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 73,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 67,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई में कितनी हुई कीमत

24 कैरेट सोने की कीमत 73,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 67,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत 73,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 67,160 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 67,110 73,210
कोलकाता 67,110 73,210
गुरुग्राम 67,260 73,360
लखनऊ 67,260 73,360
बेंगलुरु 67,110 73,210
जयपुर 67,260 73,360
पटना 67,160 73,260
भुवनेश्वर 67,110 73,210
हैदराबाद 67,110 73,210

Business Idea: गेंदा की खेती करने पर मिलती है 70% सब्सिडी, साल भर रहती है बंपर डिमांड

सोने का वायदा भाव

एक दिन पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव 200 रुपये या 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,977 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसकी वजह मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ओर से ताजा सौदों की लिवाली रही। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,554.50 डॉलर प्रति औंस हो गया।

अप्रैल-जुलाई 2024 के दौरान भारत का सोने का आयात वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण 4.23 प्रतिशत घटकर 12.64 अरब डॉलर रह गया। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का सोने का आयात 30 प्रतिशत बढ़कर 45.54 अरब डॉलर रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।