'इस ग्रह पर तुम्हारे जैसा सुंदर कोई नहीं है', जेल में बंद महाठग सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस के लिए लिखा लव लेटर

Jacqueline Fernandez: 200 करोड़ रुपये के कथित जबरन वसूली मामले में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखरने रविवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को ईस्टर की शुभकामनाएं देते हुए एक नया लव लेटर लिखा। सुकेश ने लेटर में जैकलीन की तारीफों के पुल बांधते हुए लिखा है कि "इस ग्रह पर तुम्हारे जैसा सुंदर कोई नहीं है"

अपडेटेड Apr 10, 2023 पर 12:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Jacqueline Fernandez: उसने एक्ट्रेस को आश्वासन दिया है कि अगला ईस्टर "उनके जीवन में अब तक का सबसे अच्छा त्योहार" होगा

200 करोड़ रुपये के कथित जबरन वसूली मामले में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ( Sukesh Chandrasekhar) ने रविवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) को ईस्टर (Easter wishes) की शुभकामनाएं देते हुए एक नया लव लेटर लिखा। सुकेश चंद्रशेखर ने लेटर में लिखा है कि वह एक्ट्रेस के साथ त्योहार मनाने से चूक गया। उसने जैकलीन की तारीफों के पुल बांधते हुए लिखा है कि "इस ग्रह पर तुम्हारे जैसा सुंदर कोई नहीं है।" उसने एक्ट्रेस को आश्वासन दिया है कि अगला ईस्टर "उनके जीवन में अब तक का सबसे अच्छा त्योहार" होगा।

सुकेश ने लव लेटर में लिखा है, "मेरी बेबी, मेरी बोम्मा, जैकलीन बेबी ईस्टर की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह साल के आपके पसंदीदा त्योहारों में से एक है और आपको ईस्टर एग्स बहुत पसंद है।" सुकेश ने आगे लिखा है कि मैं आपके अंदर की उस प्यार बच्ची को मिस करता हूं जो अंडे तोड़ती थी और उसके अंदर मौजूद कैंडी का मजा लेती थी। उसने लेटर में लिखा है कि क्या आपको पता है कि आप कितनी खूबसूरत हो मेरी बेबी... इस दुनिया में तुमसे खूबसूरत कोई नहीं है।

सुकेश ने लिखा है कि मेरी बनी रेबिट। आई लव यू मेरी बेबी.... तुम और मैं हमेशा के लिए एक साथ आने के लिए बने हैं। मेरी फॉरएवर। सुकेश ने लेटर में आगे लिखा कि यह वक्त जल्द ही बीत जाएगा। उसने कहा कि जब मैंने 'तू मिले, दिल खिले और जीने को क्या चाहिए' के नए वर्जन को सुना तो मुझे तुम्हारी याद आ रही थी। सुकेश ने इस लेटर में यह भी कहा कि वह जैकलीन को बहुत ज्यादा मिस कर रहा है।


'लक्स कोज़ी' एड का किया जिक्र

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन के 'लक्स कोज़ी' ब्रांड के ताजा टेलीविजन विज्ञापनों में से एक का भी उल्लेख किया। उसने लेटर में लिखा, "बेबी मैं कल हमारे बारे में सोच रहा था जब मैंने आपका नया विज्ञापन लक्स कोज़ी देख ... वह विज्ञापन हमारे बारे में था।" उसने जैकलीन को "दिल की धड़कन" बताते हुए एक्ट्रेस के परिवार को भी उत्सव की शुभकामनाएं दीं। उसने लेटर के अंत में कहा, "लव यू माय बेबी, न सिर्फ लव, बल्कि वेरिथानम लव, माय जैकी बोम्मा।"

ये भी पढ़ें- Twitter ने BBC को दिया 'सरकारी पैसों से चलने वाली मीडिया' का लेबल, एलॉन मस्क ने भी कसा तंज

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्य आरोपी है। सुकेश चंद्रशेखर पर भ्रष्टाचार के अन्य आरोपों के बीच फोर्टिस के एक पूर्व प्रमोटर की पत्नी से कथित रूप से 200 करोड़ रुपये से अधिक की उगाही करने की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि जैकलीन ने सुकेश चंद्रशेखर से अपराध की आय में 7 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त किए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।