Twitter ने BBC को दिया 'सरकारी पैसों से चलने वाली मीडिया' का लेबल, एलॉन मस्क ने भी कसा तंज

Twitter VS BBC: ट्विटर ने BBC के वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट पर 'गवर्मेंट फंडेड मीडिया' का लेबल लगाया है, जिसे देखकर ब्रिटिश मीडिया संस्थान भड़क गया है। BBC की ओर से इस मामले में टि्वटर मैनेजमेंट के समक्ष आपत्ति जताई गई है। मीडिया संस्थान ने कहा कि टि्वटर को हम पर से ये लेबल फौरन हटा देना चाहिए। इस बीच, ट्विटर के मालिक अरबपति एलॉन मस्क (Elon Musk) ने भी बीबीसी की चुटकी ली है

अपडेटेड Apr 10, 2023 पर 11:19 AM
Story continues below Advertisement
Twitter VS BBC: ट्विटर ने बीबीसी के ऊपर 'गवर्नमेंट फंडेड मीडिया' होने का ठप्पा लगा दिया है

माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) ने ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) को “गवर्मेंट फंडेड मीडिया (Government-Funded Media)” के रूप में लेबल देकर एक नया व‍िवाद खड़ा कर द‍िया है। ट्विटर ने BBC के वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट पर 'गवर्मेंट फंडेड मीडिया' का लेबल लगाया है, जिसे देखकर ब्रिटिश मीडिया संस्थान भड़ग गया है। BBC की ओर से इस मामले में टि्वटर मैनेजमेंट के समक्ष आपत्ति जताई गई है। मीडिया संस्थान ने कहा कि टि्वटर को हम पर से ये लेबल फौरन हटा देना चाहिए।

BBC कहा कि वो गोल्ड टिक (BBC Gold Tick) को लेकर ट्विटर से बात कर रही है और इसे जल्द से जल्द ठीक कर लिया जाएगा। मीडिया कंपनी ने कहा कि हम स्वतंत्र है और हमेशा से रहे हैं। हमें लाइसेंस फीस के जरिए सिर्फ ब्रिटेन की पब्लिक फंड देती है। वहीं, गवर्नमेंट फंडेड मीडिया का अर्थ होता है कि उस न्यूज चैनल को सरकार सहयोग दे रही है और कभी भी उस चैनल की पॉलिसी को अपने फैसलों के अनुसार प्रभावित कर सकती है।

ट्विटर पर ऐसे लेबल अब उन कुछ मीडिया आउटलेट्स पर दिखाई देता है जो सरकारी फंडिंग प्राप्त करते हैं। इसमें बीबीसी, पीबीएस, एनपीआर और वॉयस ऑफ अमेरिका (voice of America) आद‍ि प्रमुख रूप से शाम‍िल हैं। हालांकि, यह कनाडा के सीबीसी या कतर के अल जज़ीरा (Qatar AL Jazeera) जैसे अन्य सरकार समर्थित आउटलेट्स पर दिखाई नहीं देता है।


BBC के ट्विटर हैंडल के नीचे लिखा है 'Government Funded Media' यानि सरकारी पैसों से चलने वाला मीडिया संस्थान। इस ट्विटर अकाउंट पर 2.2 मिलियन फॉलोवर हैं, जिसपर बीबीसी टेलीविजन कार्यक्रम, रेडियो शो, पॉडकास्ट, ब्रेकिंग न्यूज स्टोरी आदि की अपडेट को शेयर करता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, बीबीसी के अन्य ट्वटिर अकाउंट ज‍िनमें बीबीसी न्यूज (वर्ल्ड) और बीबीसी ब्रेकिंग न्यूज शाम‍िल हैं, को लेबल नहीं दिया गया है। ट्विटर ने यह साफ नहीं किया है कि वह ‘गवर्मेंट फंडेड मीडिया’ को कैसे परिभाषित करता है।

ये भी पढ़ें- 16वें वित्त आयोग के गठन की तैयारी में जुटी सरकार, केंद्र और राज्यों के बीच टैक्स बंटवारे को लेकर देगा सुझाव

मस्क ने कसा तंज

इस बदलाव के बाद ट्विटर पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि ट्विटर ने यह गलत किया है, क्योंकि बीबीसी अभी भी स्वतंत्र है। हालांकि इस बीच कुछ यूजर्स इस बदलाव पर तंज भी कस रहे हैं। इस बीच, ट्विटर के मालिक अरबपति एलॉन मस्क (Elon Musk) ने भी बीबीसी की चुटकी ली है। मस्क ने एक यूजर्स के ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए कहा, “आखिर ये बीबीसी का पूरा मतलब क्या है? मैं हर बार भूल जाता हूं।” बता दें कि बीबीसी का फुल फॉर्म ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।