Get App

Jacqueline Fernandez: वेलेंटाइन डे पर सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को गिफ्ट में दिया प्राइवेट जेट, लिखी रोमांटिक बातें

Jacqueline Fernandez: ठगी के आरोप में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन फर्नांडिस के लिए एक रोमांटिक लेटर लिखा। इसमें उन्होंने अपने प्यार का इजहार करते हुए एक्ट्रेस को प्राइवेट जेट गिफ्ट करने की बात कही। आइए जानते हैं सुकेश चंद्रशेखर ने अपने लेटर में क्या-क्या कहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2025 पर 11:43 AM
Jacqueline Fernandez: वेलेंटाइन डे पर सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को गिफ्ट में दिया प्राइवेट जेट, लिखी रोमांटिक बातें
वेलेंटाइन डे पर सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को दिया करोड़ों का गिफ्ट दिया है

ठगी के आरोपों में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइंस डे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के लिए एक रोमांटिक लेटर लिखा है। रोमांटिक लेटर में सुकेश ने जैकलीन को "बेबी गर्ल" कहकर अपने प्यार का इजहार किया। सुकेश का यह लेटर एक बार फिर से चर्चा में बन गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस के लिए खास तौर पर तैयार किया गया एक प्राइवेट जेट गिफ्ट किया।

अपने लेटर में सुकेश ने लिखा, "बेबी गर्ल, सबसे पहले तुम्हें वैलेंटाइंस डे की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस साल शुरुआत बहुत पॉजिटिविटी और हमारे लिए काफी खास चीजों के साथ हुई है और यह वैलेंटाइंस सबसे खास होने वाला है। क्योंकि यह वैलेंटाइन डे हमारी जिंदगी के बाकी वैलेंटाइन डेज को एक साथ बिताने से सिर्फ एक कदम दूर है।" सुकेश ने आगे कहा, जैकी मैं ये कहना चाहता हूं कि मैं आपसे पागलों की तरह प्यार करता हूं। आप इस दुनिया की सबसे अच्छी वैलेंटाइन हो"

सुकेश ने जैकलीन को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट

सुकेश ने अपने पत्र में बताया कि वह जैकलीन को वैलेंटाइन डे के मौके पर एक प्राइवेट जेट गिफ्ट कर रहे है। सुकेश ने बताया लिखा कि, यह जेट जैकलीन के नाम के पहले अक्षर से डिजाइन किया गया है और इसकी रजिस्ट्रेशन नंबर उनकी बर्थ डेट है। सुकेश ने लिखा कि जैकलीन अक्सर शूटिंग के लिए अलग-अलग जगहों पर सफर करती हैं। इस जेट से उनकी यात्रा अब और भी आरामदायक और आसान हो जाएगी। सुकेश ने यह भी दावा किया है कि जेट किसी अवैध कमाई से नहीं खरीदा गया। इसलिए इस पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकती।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें