Get App

Sukhee Film review: हाउसवाइफ की कहानी को बयान करती दिल छू लेने वाली फिल्म, शिल्पी शेट्टी और कुशा कपिला की मजेदार जुगलबंदी

Sukhee Film review: शिल्पा शेट्टी की फिल्म सुखी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में शिल्पा के साथ अमित साध और कुशा कपिला भी नजर आ रही हैं। फिल्म में कफी मनोरंजक तरीके से एक हाउसवाइफ की कहानी को दिखाने की कोशिश हुई है। ऐसे में अगर आप इस वीकेंड फैमिली के साथ किसी हल्की फुल्की कॉमेडी मूवी को देखने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं। फिल्म देखने से पहले पढ़े इसका रिव्यू

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 22, 2023 पर 10:41 PM
Sukhee Film review: हाउसवाइफ की कहानी को बयान करती दिल छू लेने वाली फिल्म, शिल्पी शेट्टी और कुशा कपिला की मजेदार जुगलबंदी
Sukhee Film review: शिल्पा शेट्टी (shilpa shetty) स्टारर फिल्म सुखी 22 सितंबर को रिलीज हो गई है

Sukhee Film review:  शिल्पा शेट्टी (shilpa shetty) स्टारर फिल्म सुखी 22 सितंबर को रिलीज हो गई है। शुक्रवार को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सुखी मिडिल क्साल हाउसवाइफ की कहानी है। अक्सर ही हम अपने आस पास ऐसा देखते हैं कि महिलाओं की शादी के बाद उनकी जिंदगी उनके परिवार यानी पति और बच्चों के इर्द गिर्द ही घूमने लगती है। परिवार की जिम्मेदारियों में ही उलझी हुई महिलाओं अपने सपनों से समझैता करके अपनी जिंदगी को जीती हैं। सुखी ऐसी ही महिलाओं की कहानी है। ऐसे में आइये जान लेते हैं कि आखिर यह फिल्म कैसी है और क्या आप इस वीकेंड आप इसे सिनेमाघरों में जाकर देख सकते हैं या नहीं।

बेधड़क, बेशरम और बेपरवाह

फिल्म की नायिका सुखी का मनना है कि महिलाओं को बेधड़क, बेशरम और बेपरवाह होना चाहिए। हालांकि इस सिद्धांत को मानने और उनको असल जिंदगी में फॉलो करने के लिए महिलाओं को काफी संघर्ष भी करना पड़ता है। कई बार महिलाएं ऐसे मोड़ पर होती हैं कि वे कुल कर जी सकें। पर फिर वे ऐसा नहीं कर पाती हैं। सुखी में एक महिला अपनी खोई हुई जिंदगी को फिर से वापस खोजने की कहानी को दिखाती है। यही बात इस फिल्म को काफी असरदार भी बनाती है। यह कहानी महिलावाद यानी फेमिनिज्म और सेल्फ लव यानी खुद से प्यार के बीच की कहानी है।

कैसा है कलाकारों का काम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें