बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अपनी शादी के ग्रैंड सेलिब्रेशन के लिए ये दोनों ही कपल जयपुर पहुंच गए हैं। ये दोनों आज ही दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना हुए थे। इस फेमस कपल को शुक्रवार की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मीडिया में वायरल हो रही तस्वीरों के मुताबिक राघव और परिणीति इकोनॉमी क्लास में सफर करते हुए देखे गए। इन दोनों ने ही कुछ दिनों पहले ही सगाई रचाई थी। सगाई समारोह दिल्ली में आयोजित किया गया था। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी नजर आईं थीं।
फोटोग्राफर्स ने दिल्ली एयरपोर्ट पर क्लिक की तस्वीरें
राघव और परिणीति की प्लेन के अंदर की तस्वीरें एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स के स्पॉट किए जाने के कुछ देर बाद सामने आई थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में परिणीति एयरपोर्ट में एंट्री करते हुए नजर आ रही थीं। परिणीति लाल रंग का सूट पहने हुए नजर आ रही थीं। वहीं राघव चड्ढा इस दौरान हाथ जोड़ कर फोटोग्राफर्स का अभिवादन करते हुए नजर आए। राघव के साथ उनके परिवार के सदस्य भी शामिल रहे।
मीडिया में वायरल हो रही तस्वीरों के मुताबिक राघव और परिणीति इकोनॉमी क्लास में सफर करते हुए देखे गए।
कब होगी राघव-परिणीति का शादी
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को राजस्थान में अपनी शादी का समारोह आयोजित करने जा रहे हैं। उनकी शादी के लिए तैयारियां भी जोरों पर हैं। कुछ दिनों पहले ही राघव और परिणीति ने एक भव्य समारोह का आयोजन करते हुए सगाई रचाई थी। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई इसी साल 13 मई को नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी। वहीं मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि अपनी शादी में परिणीति मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर पेस्टल कलर का लहंगा पहनेंगी। राघव और परिणीति लंदन स्कूल और इकोनॉमिक्स में साथ में पढ़ाई भी कर चुके हैं।