Suniel Shetty ने हाल ही में अथिया शेट्टी (Athiya Shetty Pregnancy) की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहों को हवा दी थी। ऐसे में एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty Post) की एक क्रिप्टिक पोस्ट ने लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस (Athiya Shetty Childhood) ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की है। इसमें अथिया (Athiya Shetty Angry) काफी गुस्से में लग रही हैं और जोर से चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं। अथिया की इस पोस्ट पर उनके भाई अहान ने कमेंट किया कि Cute But Scorpio। इन्हीं सबसे मुझे 28 सालों तक डील करना पड़ा।
Suniel Shetty ने डांस दीवाने में नाना बनने पर कही बात
अथिया शेट्टी की प्रेग्नेंसी की खबरें हैं झूठी
Hindustan Times की एक रिपोर्ट ने इन अटकलों को सिरे से खारिज किया है। सोर्स से मिली इनपुट्स की मानें तो सुनील शेट्टी का नाना बनने का कमेंट बेहद ही कैजुअल था। जिसे काफी गलत तरीके से लिया गया। वो दोनों हैपिली मैरिड हैं और अपनी लाइफ के फेज को एन्जॉय कर रहे हैं। एक वक्त आएगा जब वो अपनी फैमिली को आगे बढ़ाएंगे लेकिन अभी दोनों अपनी लाइफ के इस फेज में खुश हैं। प्रेग्नेंसी की खबरों में रत्ती भर भी सच नहीं है। वो जरूर लोगों के साथ इस खुशी को बांटेंगे। शेट्टी फैमिली हमेशा से ऐसी ही है। वो किसी से भी छिपाने में यकीन नहीं रखते। लगभग पांच साल तक डेट करने के बाद 2023 में अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्महाउस में हुई थी।