‘द कपिल शर्मा शो’ में सबको गुदगुदाने वाले सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) इन दिनों काफी मायूस नजर आ रहे हैं। हाल ही उन्होंने सोशल मीडिया में एक फोटो शेयर की है। अब यह फोटो जमकर सुर्खियां बटोर रही है। इंस्टाग्राम पर सुनील ग्रोवर ने एक फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘हमारी अटरिया।’ सुनील की फोटो को देखकर कई लोगों की हंसी छूट रही है। दरअसल, कपिल शर्मा शो में कभी गुत्थी तो कभी डॉक्टरक मशहूर गुलाटी बनकर लोगों को हंसाते रहते थे। अब उनकी फोटो को देखकर लोग हंस रहे हैं। ग्रोवर की इस तस्वीर पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
बता दें कि सुनील कभी दूध बेचने वाला तो कभी मूंगफली बेचने वाला फोटो शेयर करते रहते हैं। इन पोटो के जरिए वो आम लोगों के साथ संवाद स्थापित कर रहे हैं। उनकी इस इस मजेदार फोटो पर उनके साथियों के अलावा कई दिग्गजों ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं। अब यह फोटो उनके किसी शो के शुरुआत की है या उन्होंने मजाक में पोस्ट की है। मनीकंट्रोल इसकी पुष्टि नहीं करता है।
एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने सुनील की टांग खिंचाई करते हुए लिखा- पैंट्स तो Balen Cia Ga की लग रही है, वो कितने का दिए दिया... एक यूजर ने 'वेलकम' मूवी का फेमस डायलॉग लिखा, 'आलू ले लो, कांदा ले लो, सुबह से ना एक आलू बिका है ना ही आधा कांदा।' एक ने तो ये कह दिया, 'कपिल शर्मा शो ज्वॉइन कर लो ये सब नहीं करना पड़ेगा फिर।' एक यूजर ने लिखा कि ‘भैया, 1 किलो आलू, 1 किलो प्याज और धनिया-मिर्च अलग से, वह भी फ्री में दीजिए।’ एक और यूजर ने लिखा कि ‘इस लुक के साथ बेचोगे तो करोड़पति बन जाओगे।’
सुनील और कपिल के बीच हुआ था झगड़ा
दरअसल, सुनील ग्रोवर काफी समय तक कपिल शर्मा के शो का हिस्सा थे। लेकिन दोनों के बीच फ्लाइट में ऐसा झगड़ा हुआ कि आज तक दोनों के बीच सुलह नहीं हो पाई। कपिल ने कई बार सार्वजनिक तौर पर सुनील से वापस आने की गुजारिश की थी। लेकिन सुनील ने इसे भी अनसुना कर दिया।
कपिल शर्मा शो छोड़ने के बाद सुनील ग्रोवर ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार सुनील ग्रोवर को अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय' में देखा गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार अब सुनील ग्रोवर शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में नजर आएंगे। सुनील की शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा भी है। जिनका नाम मोहन है। उन्हें पिछले साल फरवरी में हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी।