Shark Tank India 2: नए कारोबारियों को अपने नए विचारों को उड़ान देने वाला बिजनेस रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है। पहले सीजन की तरह फिर से सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में स्टार्टअप एंटरप्रेन्योर (Entrepreneur) अपनी कंपनी के लिए फंड जुटाने के लिए शार्क्स के सामने पिच करते हैं। शो के जज अगर उस पिच से खुश होते हैं तो उनके बिजनेस में अपना पैसा लगाते हैं। इसके बदले में वो उनसे इक्विटी लेते हैं। इस शो में बिहार के पटना की रहने वाली ज्योति भारद्वाज (Jyoti Bhardwaj) भी पहुंचीं। उनका बिजनेस मॉडल शो के शार्क्स को इतना पसंद आया कि उसमें पैसा लगाने के लिए वो आपस में भिड़ गए।
फिलहाल ज्योति अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई में रहती हैं। शो में वो अपना ब्रांड टीफिट (TeaFit) लेकर आईं थी। ज्योति जहा कहीं भी जाती हैं। वो अपने 2 बॉडीगार्ड लेकर जरूर जाती हैं। ये बॉडीगार्ड कोई और नहीं बल्कि उनके दो छोटे बच्चे हैं। जिन्हें देखकर शार्क भी गदगद हो गए। जजों का कहना है कि ये बॉडीगार्ड तो बहुत ही क्यूट हैं।
जानिए क्या है ज्योति का ब्रांड टीफिट
ज्योति भारद्वाज टीफिट (TeaFit) नाम की कंपनी चलाती हैं। उन्होंन शुगरफ्री प्रोडक्ट टीफिट को साल 2021 में शुरू किया था। उनकी सास ने इस बिजनेस में सबसे निवेश किया था। वो अपनी बहू को सपोर्ट करती हैं। ताकि वो और आगे बढ़ सके। शो में भी वो ज्योति के साथ आई थीं। इस बिजनेस को और बड़ा आकार देने के लिए वो फंड जुटाना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने शार्क से 3 फीसदी इक्विटी पर 50 लाख रुपये की मांग की। ज्योति भारद्वाज की टीफिट 15 हर्ब्स को मिलाकर अपने ड्रिंक्स बनाती हैं,जिसमें जीरो कैलोरी है। अभी तक 20,000 से ज्यादा ग्राहक टी फिट के साथ जुड़ चुके हैं। ज्योति और उनके बच्चों ने मिलकर जजों के सामने अपने ब्रांड को पिच किया।
Shark Tank India में ज्योति भारद्वाज ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से हमारे खाने पीने की आदत में काफी बदलाव आया है। हम 100 साल पहले 1 साल में जितनी चीनी खाते थे। अब उतना एक हफ्ते में खा जाते हैं। यही वजह है कि शरीर में होने वाली बीमारियां बढ़ गई हैं। 600ml की एक कोल्ड ड्रिंक में 30 छोटे पैकेट जितनी चीनी होती है। अगर देश में चीनी की खपत इसी तरह बढ़ती रही तो आने वाले दिनों में डायबिटीज में नंबर एक शामिल हो जाएगा।
शो के सभी जजों को ज्योति का ब्रांड बेहद पसंद आया। इसमें सभी जज निवेश करने के लिए उतावले नजर आए। हालात यहां तक पहुंच गए कि निवेश करने के लिए जज ही आपस में भिड़ गए। शो के शार्क अनुपम मित्तल और विनीता ने 50 लाख रुपये के लिए 25 फीसदी इक्विटी मांगी। वहीं पीयूष बंसल ने इसी रकम के लिए 20 फीसदी इक्विटी मांगी।
बोट के को फाउंटर अमन गुप्ता ने 10 फीसदी इक्विटी का ऑफर दिया। सभी शार्क्स इस बिजनेस में पैसा लगाने के लिए भिड़ गए। आखिरी में 8 फीसदी इक्विटी पर यह डील फाइनल हो गई। चारों जजों ने TeaFit में निवेश किया। कंपनी की कुल वैल्यू 6.25 करोड़ पर पहुंच गई।