Shark Tank India 2: इस एंटरप्रेन्योर ने करोड़ों रुपये का ऑफर किया खारिज, जज हैरान, कह दी यह बड़ी बात

Shark Tank India 2: बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया के सीजन 2 में शानदार बिजनेस आइडिया आ रहे हैं। ड्रोन से लेकर बीमारी तक खत्म करने वाले प्रोडक्ट शो में धमाल मचा रहे हैं। हाल ही में एक एपिसोड में डायबिटिक लोगों को ध्यान में रखकर प्रोडक्ट पेश किया गया। जिसमें शार्क ने करोडों रुपये का ऑफर दिया। लेकिन आगे जो हुआ उसे सुनकर हैरान रह जाएंगे

अपडेटेड Jan 19, 2023 पर 3:07 PM
एंटरप्रेन्योर ने जजों के 1.5 करोड़ रुपये की डील को खारिज कर दिया

Shark Tank India 2: बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया फिर से धूम मचा रहा है। हाल ही दूसरे सीजन की शुरुआत हो गई है। इसमें हाल ही एक एपिसोड में ड्रोन स्टार्टअप से जुड़े एंटरप्रेन्यर ने एंट्री मारी। इसमें कॉलेज छात्र शामिल हैं। जिनमें एक लड़की और 2 लड़के हैं। इनके नाम ओशी कुमार, अर्थ चौधरी, और देयवंत भरद्वाज कॉलेज छात्र हैं। उन्होने अपने स्टार्टअप में 4 फीसदी हिस्सेदारी के साथ 75 लाख रुपये की डिमांड रखी। जज अनुपम ने जब उनके कॉलेज और बैकग्राउंड के बारे में जानकारी मांगी।

ओशी ने बताया कि वो अभी मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं। जबकि अर्थ और Deyvant Bharadwaj ने हाल ही में अपना ग्रेजेएशन पूरा किया है। इसके अलावा ओशी भारत की पहली FP वूमेन पायलट भी हैं।

स्टार्टअप पर चर्चा


इसके बाद शार्क ने ड्रोन उड़ाने की कोशिश की और कीम पूछी। फिर इन तीनों ने अपने कारोबार के प्लान, उसकी बिक्री, मुनाफे पर बातचीत की। इस सारी बातों को समझने के बाद अनुपम मित्त पहले जज थे। जो इन तीनों के तर्क से दूर होते नजर आए। उनका मानना है कि इस सेक्टर में बाजार में तमाम बड़ी कंपनियां हैं। ऐसे में इस स्टार्टअप को दूसरी कंपनों के मुकाबले ठहरना काफी मुश्किल होगा। जबकि दूसरे जज अमित ने इस स्टार्टअप की बिक्री और मार्केटिंग रणनीति पर बातचीत की। वहीं पीयूष बंसल और अमन गुप्ता ने मिलकर 50 लाख रुपये (25-25 लाख) का ऑफर दिया। इसमें से 20 फीसदी निवेश इक्विटी के जरिए और 25 लाख रुपये बिना किसी इंट्रेस्ट के लोन के जरिए प्रस्ताव दिया।

Shark Tank India: दूसरों को देते हैं बिजनेस की सीख! जजों की कंपनियों को लग रहा है करोड़ों का चूना, वायरल पोस्ट में दावा

जजों के बीच बहस

इस बीच अमित और अमन के बीच हल्की बहस भी नजर आई। हालांकि इस मामले को अनुपम ने जल्द ही शांत करा दिया। वहीं नमिता थापर और अमित जैन ने बिना किसी लोन के 75 लाख रुपये का ऑफर रखा। इसके साथ 15 फीसदी इक्विटी भी शामिल थी। यह वैल्यूएशन पिछले डीलके मुकाबले करीब दोगुना थी। इन तीनों ने अपने काउंटर ऑफर पेश किए। जिसमें चारो शार्क की हिस्सेदारी 5 फीसदी रखने का प्रस्ताव था। आखिरी में शार्क 15 फीसदी इक्विटी पर सहमत हो गए और डील फाइनल हो गई।

डायबिटीज मुक्त भारत

तीसरी पिच फूड प्रोडक्ट ब्रांड का है। जो डायबिटिक लोगों को ध्यान में रखकर अपने प्रोडक्ट बनाती है। उनके प्रोडक्ट की खास बात ये है कि डायबिटिक लोगों को यह कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके फाउंडर लोकेंद्र और निशू हैं। इन दोनों का कहना है कि हम चाहते हैं कि डायबिटीज भी भारत से पोलियो केी तरह भाग जाए। उन्होंने 1 फीसदी इक्विटी के लिए 1.5 करोड़ रुपये की मांग की। अनुपम बिजनेस मॉडल को समझने के बाद इस डील से बाहर हो गए।

लोकेंद्र ने ठुकरा दिया जजों का ऑफर

इसके बाद जज पीयूष, अमन, अमित और नमिता ने 20 फीसदी इक्विटी के लिए 1.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया। जिसे लोकेंद्र ने खारिज कर दिया और कहा कि कंपनी का वैल्यूएशन करीब 100 करोड़ रुपये हैं। मैं इस 100 करोड़ के लेवल को हासिल करने के बाद एक बार फिर से आऊंगा। लोकेंद्र 1 फीसदी से ज्यादा इक्विटी नहीं देना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने सभी शार्क को अपनी बुक देते हुए स्टेज से चले गए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।