Get App

कपिल शर्मा से झगड़े के बाद आलू-प्याज बेचने को मजबूर एक्टर, बिता रहे हैं गरीबी में जिंदगी!

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की नई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में सुनील आलू-प्याज बेचते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे में मायूसी छाई हुई है। उनकी इस फोटो पर यूजर्स कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने तो कह दिया है कि कपिल शर्मा का शो ज्वाइन कर लो

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2023 पर 5:08 PM
कपिल शर्मा से झगड़े के बाद आलू-प्याज बेचने को मजबूर एक्टर, बिता रहे हैं गरीबी में जिंदगी!
सुनील ग्रोवर की आलू-प्याज बेचते फोटो वायरल हो रही है

‘द कपिल शर्मा शो’ में सबको गुदगुदाने वाले सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) इन दिनों काफी मायूस नजर आ रहे हैं। हाल ही उन्होंने सोशल मीडिया में एक फोटो शेयर की है। अब यह फोटो जमकर सुर्खियां बटोर रही है। इंस्टाग्राम पर सुनील ग्रोवर ने एक फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘हमारी अटरिया।’ सुनील की फोटो को देखकर कई लोगों की हंसी छूट रही है। दरअसल, कपिल शर्मा शो में कभी गुत्थी तो कभी डॉक्टरक मशहूर गुलाटी बनकर लोगों को हंसाते रहते थे। अब उनकी फोटो को देखकर लोग हंस रहे हैं। ग्रोवर की इस तस्वीर पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

बता दें कि सुनील कभी दूध बेचने वाला तो कभी मूंगफली बेचने वाला फोटो शेयर करते रहते हैं। इन पोटो के जरिए वो आम लोगों के साथ संवाद स्थापित कर रहे हैं। उनकी इस इस मजेदार फोटो पर उनके साथियों के अलावा कई दिग्गजों ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं। अब यह फोटो उनके किसी शो के शुरुआत की है या उन्होंने मजाक में पोस्ट की है। मनीकंट्रोल इसकी पुष्टि नहीं करता है।

कमेंट्स की बौछार

एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने सुनील की टांग खिंचाई करते हुए लिखा- पैंट्स तो Balen Cia Ga की लग रही है, वो कितने का दिए दिया... एक यूजर ने 'वेलकम' मूवी का फेमस डायलॉग लिखा, 'आलू ले लो, कांदा ले लो, सुबह से ना एक आलू बिका है ना ही आधा कांदा।' एक ने तो ये कह दिया, 'कपिल शर्मा शो ज्वॉइन कर लो ये सब नहीं करना पड़ेगा फिर।' एक यूजर ने लिखा कि ‘भैया, 1 किलो आलू, 1 किलो प्याज और धनिया-मिर्च अलग से, वह भी फ्री में दीजिए।’ एक और यूजर ने लिखा कि ‘इस लुक के साथ बेचोगे तो करोड़पति बन जाओगे।’

सब समाचार

+ और भी पढ़ें