Rajinikanth: शराब और सिगरेट के लत में जब बुरे फंसे थे रजनीकांत, पत्नी ने दी नई जिंदगी...खुद किया था ये खुलासा

Rajinikanth: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने एक कार्यक्रम में बताया कि फिल्मों में आने से पहले वे रोज चिकन-मटन खाते थे और शराब-सिगरेट की लत में बुरी तरह फंसे हुए थे। फिल्म उद्योग में कदम रखने के बाद इन आदतों को और बढ़ावा मिला।

अपडेटेड Dec 13, 2024 पर 9:06 PM

साउथ के सिनेमा के बारे में सुनते ही जिस एक्टर का नाम सबसे पहले आता है, उनका नाम सुपरस्टार रजनीकांत है। सुपरस्टार रजनीकांत और उनकी पत्नी लता की प्रेम कहानी चार दशक से भी ज्यादा पुरानी है। लता ने रजनीकांत का जिंदगी के हर मोड़ पर साथ दिया है।

अपने करियर के शुरुआती दौर में रजनीकांत को शराब और सिगरेट पीने के आदि हुआ करते थे। उनके इस खराब लत को पत्नी लता ने ही छुड़वाया था। रजनीकांत ने एक बार खुद इस बाद का खुलासा भी किया था।

पहली मुलाकात में ही शादी का दिया प्रस्ताव


यह कोई छिपी बात नहीं है कि एक्टिंग में आने से पहले रजनीकांत एक बस कंडक्टर थे, लेकिन अपने अभिनय कौशल के बल पर वे बड़े पर्दे पर छा गए। रजनीकांत और उनकी पत्नी लता की प्रेम कहानी चार दशक से भी ज्यादा पुरानी है। उनकी पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी, जहां लता, एक युवा और उत्सुक पत्रकार के रूप में रजनीकांत का इंटरव्यू लेने पहुंची थीं। उस खास इंटरव्यू के दौरान, उनके बीच का आकर्षण इतना गहरा था कि इंटरव्यू के अंत तक रजनीकांत ने लता को शादी का प्रस्ताव दे डाला।

रजनीकांत ने किया खुलासा

रजनीकांत के बहनोई और अभिनेता-नाटककार वाईजी महेंद्र के प्रोग्राम में बोलते हुए एक्टर ने बताया कि, जब वे बस कंडक्टर थे, तब वे कई बुरी आदतों के शिकार थे। अभिनेता ने बताया कि फिल्मों में आने से पहले वे रोज चिकन-मटन खाते थे और शराब-सिगरेट की लत में बुरी तरह फंसे हुए थे। फिल्म उद्योग में कदम रखने के बाद इन आदतों को और बढ़ावा मिला। लेकिन, जब वे अभिनेता-नाटककार वाईजी महेंद्र के एक कार्यक्रम में शामिल हुए, तो उन्होंने अपने संघर्षों की कहानी साझा की।

रजनीकांत ने बताया कि, रोज सुबह, मैं मटन पाया, अप्पम और चिकन खाना चाहता था। तब मैं शाकाहारियों को हेय दृष्टि से देखता था। ईमानदारी से कहूं तो सिगरेट, शराब और मांस एक खतरनाक मेल है। मैं रोज शराब पीता और नॉनवेट खाता था। लेकिन मेरी पत्नी ने मेरे इस आदत पर लगाम लगाया। उन्होंने मुझे शाकाहारी बनाया और शराब की लत से भी बाहर निकालने में मदद की। बता दें कि साल 2014 में कुछ हेल्थ इशुज की वजह से रजनीकांत वेजिटेरियन से वेगन बन गए। जानकारी के मुताबिक अब वो सिंपल शाकाहारी खाना ही खाते हैं।

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के सपोर्ट में उतरे वरुण धवन, कहा- 'एक व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।