सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर सिनेमाघरों में मचा रही धमाल, जानें OTT पर कब रिलीज हो सकती है ये मूवी

नेल्सन कुमार के डायरेक्शन और सुपस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर साल 2023 की पंचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल होती दिख रही है। फिल्म की सफलता के बीच, इसके डिजिटल अधिकारों को लेकर चर्चा चल रही है। और स्ट्रीमिंग की संभावनाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक जेलर के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार नेटफ्लिक्स की सहायता से कलानिधि मारन के प्रोडक्शन हाउस, सन पिक्चर्स ने खरीद लिए है

अपडेटेड Aug 15, 2023 पर 6:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जेलर के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार नेटफ्लिक्स की सहायता से कलानिधि मारन के प्रोडक्शन हाउस, सन पिक्चर्स ने खरीद लिए है

इंडियन फिल्मों के लिहाज से पिछला हफ्ता खासा शानदार साबित रहा। पिछले हफ्ते 11 अगस्त को 4 बड़ी फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं। 11 तारीख को सनी देओल की गदर 2 (Gadar-2) रजनीकांत की जेलर, अक्षय कुमार की OMG-2 और चिरंजीवी की भोला शंकर रिलीज हुई थी। बॉलीवुड में जहां गदर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है तो वहीं तमिल सिनेमा में सुपरस्टार रजनीकांत की जेलर ने गदर काट दिया है।

OTT पर कब आएगी जेलर

नेल्सन कुमार के डायरेक्शन और सुपस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर साल 2023 की पंचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल होती दिख रही है। फिल्म की सफलता के बीच, इसके डिजिटल अधिकारों को लेकर चर्चा चल रही है। और स्ट्रीमिंग की संभावनाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक जेलर के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार नेटफ्लिक्स की सहायता से कलानिधि मारन के प्रोडक्शन हाउस, सन पिक्चर्स ने खरीद लिए है। यह फिल्म सन एनएक्सटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है।

The Vaccine War: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का टीजर आउट, जानें कब होगी रिलीज


सैटेलाइट अधिकार भी हुए सुरक्षित

इसके अलावा, सन नेटवर्क ने अपने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम संस्करणों में जेलर के लिए सैटेलाइट अधिकार सुरक्षित कर लिए हैं। वहीं मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक सिनेमाहॉल में 28 दिनों तक चलने के बद यह फिल्म सन एनएक्सटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। ऐसी उम्मीदें हैं कि 6 या 7 सितंबर के आस पास यह फिल्म सन एनएक्सटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। हालांकि इसे लेकर कोई भी ऑफीशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

300 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है फिल्म

रिलीज होने के बाद से ही जेलर को काफी शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। 10 अगस्त को प्रीमियर के बाद से लंबे वीकेंड में इस फिल्म ने दुनिया भर से 300 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। भारतीय सिनेमाघरों में अपने चौथे दिन, फिल्म ने कथित तौर पर सभी भाषाओं के कलेक्शन को मिलाकर लगभग 38 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में जेलर का अनुमानित कलेक्शन 146.40 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।