The Vaccine War: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का टीजर आउट, जानें कब होगी रिलीज

The Vaccine War: 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री एक और "सच्ची कहानी" पर फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का नाम "द वैक्सीन वॉर" है, जिसे भारत की पहली बायो-साइंस फिल्म कहा जा रहा है। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और यह जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। "द वैक्सीन वॉर" फिल्म 28 सितंबर 2023 को रिलीज होने वाली है

अपडेटेड Aug 15, 2023 पर 4:49 PM
The Vaccine War: 'द वैक्सीन वॉर' सिनेमघरों में प्रभास की फिल्म 'सालार' से टकराएगी

'द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)' के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) एक और "सच्ची कहानी" पर फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का नाम "द वैक्सीन वॉर (The Vaccine War)" है, जिसे भारत की पहली बायो-साइंस फिल्म कहा जा रहा है। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और यह जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। "द वैक्सीन वॉर" फिल्म कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीन को लेकर हुए हुई जद्दोजहद पर बनी है। "द वैक्सीन वॉर" फिल्म 28 सितंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर वीडियो शेयर कर इसकी घोषणा की।

विवेक अग्निहोत्री ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "प्रिय दोस्तों, आपकी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर (The Vaccine War)' जो 'सच्ची घटना' पर आधारित है, 28 सितंबर 2023 के शुभ दिन पर दुनिया भर में रिलीज होगी। कृपया हमें आशीर्वाद दें।" 'द वैक्सीन वॉर' सिनेमघरों में प्रभास की फिल्म 'सालार' से टकराएगी।

'बाहुबली' फेम प्रभास की फिल्म 'सालार' के लिए यह डेट पहले से सुनिश्चित है। ऐसे में 28 सितंबर को बड़े पर्दे पर साउथ और बॉलीवुड का क्लैश देखने को मिलेगा। 'द वैक्सीन वॉर' फिल्म में नाना पाटेकर, अनुपम खेर, राइमा सेन और पल्लवी जोशी समेत कई अन्य बड़े कलाकार नजर आएंगे।


'द कश्मीर फाइल्स' के बाद सच्ची घटना पर दूसरी फिल्म

'द कश्मीर फाइल्स' की भारी सफलता के बाद विवेक अग्निहोत्री ने नवंबर 2022 में अपनी अगली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का ऐलान किया था। जून में अग्निहोत्री ने आधिकारिक तौर पर अपनी आगामी फिल्म के निर्माण के अंतिम चरण में पहुंचने की जानकारी दी थी।

कथित तौर पर यह फिल्म कोरोना महामारी के दौरान घटी वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि रिसर्च के दौरान हमें समझ में आया कि कैसे भारतीय वैज्ञानिकों ने न केवल विदेशी एजेंसियों द्वारा बल्कि हमारे अपने लोगों द्वारा भारत के खिलाफ छेड़े गए युद्ध से लड़ा। फिर भी हमने सबसे तेज, सबसे सस्ता और सबसे सुरक्षित वैक्सीन बनाकर महाशक्तियों के खिलाफ जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें- Independence Day: महंगाई से लेकर मणिपुर, महिला शक्ति, यूथ और टेक्नोलॉजी तक... पढ़ें, पीएम मोदी का पूरा भाषण

अग्निहोत्री ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, "मैंने सोचा कि यह कहानी जरूर बताई जानी चाहिए ताकि हर भारतीय अपने देश पर गर्व महसूस कर सके।" 13 अगस्त को विवेक ने एक ट्वीट में बताया था कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।