'सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या नहीं हत्या थी', एक्टर का पोस्टमॉर्टम देखने वाले कूपर अस्पताल के कर्मचारी का दावा

इस शख्स ने सुशांत का पोस्टमॉर्टम (postmortem) होते हुए देखा था। हाल ही में एक इंटरव्यू में, रूपकुमार शाह, जो मुंबई के कूपर अस्पताल में मुर्दाघर का एक कर्मचारी है, उसने ने भी यही दावा किया और कहा कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के शरीर और गर्दन पर कई निशान थे

अपडेटेड Dec 26, 2022 पर 9:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या नहीं हत्या थी (FILE PHOTO)

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के दो साल बाद, एक बार फिर उनकी मौत के कारण को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। कूपर अस्पताल (Cooper Hospital) के एक कर्मचारी ने अब दावा किया है कि अभिनेता की मौत आत्महत्या (Suicide) से नहीं हुई, बल्कि उनकी हत्या (Murder) की गई थी। इस शख्स ने सुशांत का पोस्टमॉर्टम (postmortem) होते हुए देखा था। हाल ही में एक इंटरव्यू में, रूपकुमार शाह, जो मुंबई के कूपर अस्पताल में मुर्दाघर का एक कर्मचारी है, उसने ने भी यही दावा किया और कहा कि अभिनेता के शरीर और गर्दन पर कई निशान थे।

Tv9 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूपकुमार शाह ने कहा, "जब सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ, तब हमें पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल में पांच शव मिले थे। उन पांच बॉडी में से एक VIP बॉडी थी।"

शाह ने आगे कहा, "जैस ही हम उस बॉडी का पोस्टमॉर्टम करने लगे, तो हमें पता चला कि वो शव सुशांत राजपूत का है। उनके शरीर पर कई निशान थे और साथ ही उनकी गर्दन पर भी दो से तीन निशान थे।"


'पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं की गई'

उसने ये बताया कि पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं की गई थी। कर्मचारी ने बताया, "पोस्टमॉर्टम रिकॉर्ड करने की जरूरत थी, लेकिन उच्च अधिकारियों को केवल शरीर की तस्वीरें लेने के लिए कहा गया था। इसलिए, हमने उनके आदेश के अनुसार ऐसा ही किया।"

इतना ही नहीं, पोस्टमॉर्टम करने वाले शख्स ने यह भी आरोप लगाया कि उसने अधिकारियों को बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या कर दी गई थी, लेकिन उसे 'नियमों के अनुसार' काम करने के लिए कहा गया था।

शाह ने कहा, "जब मैंने सुशांत राजपूत का शव पहली बार देखा, तो अधिकारियों को बताया कि मुझे लगता है कि ये आत्महत्या नहीं हत्या है। मैंने उनसे यहां तक ​​कह दिया कि हमें नियम के मुताबिक, काम करना चाहिए। हालांकि, मेरे सीनियर्स ने मुझसे कहा कि जितनी जल्दी हो सके तस्वीरें खींचो और शव को पुलिस को दे दो। इसलिए हमने रात में ही पोस्टमॉर्टम किया।"

'श्रद्धा हत्याकांड के कारण तुनिषा से तोड़ा रिश्ता', पुलिस हिरासत में बोला शीजान, मां ने लगाया 'बेटी को इस्तेमाल' करने का आरोप

सुशांत सिंह राजपूत जून 2020 में अपने मुंबई अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटके पाए गए थे। उनके आकस्मिक निधन ने सभी को हैरान और परेशान कर दिया था।

भले ही सुशांत की मौत की जांच में इसे 'आत्महात्या' बताया था, लेकिन एक्टर के घर वालों ने उनकी मौत के पीछे एक बड़ी साजिश बताई। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर #JusticeforSSR जैसी कई हैशटैग भी चलाए जाते हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ED), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को ट्रांसफर करने से पहले उनकी मौत की जांच मुंबई पुलिस ने की थी। सुशांत की प्रेमिका और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ SSR के लिए कंट्राबेंड (Drugs) खरीदने का आरोप लगाया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।